होस्टल में छात्रा की मौत के बाद गांव के लोगों ने होस्टल का घेराव कर काटा बवाल ll

मनोज कुमार,

इमामगंज। गया ज़िला के इमामगंज प्रखंड के कोठी थाना क्षेत्र के बिकोपुर गांव में मदरसा जामियातुल सादेकात के गर्ल्स हॉस्टल से एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आई है,जो एक 15 वर्षीय छात्रा की संदेहास्पद इस्थिति में चौंकी पर पड़ा शव मिला। स्थानिय सूत्रों का कहना है कि बुधवार की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच छात्रा नहाई और सभी अपने साथियों से ठीक से बात चीत भी किया। लेकिन ठीक करीब 8 बजे शाम में उसके रहने वाले कमरे से संदेहास्पद इस्थिति में शव बरामद हुआ। स्थानिय सूत्र का कहना है कि लड़की का नाम सिमरन प्रवीण पिता शोहराब खलीफा जो फिलहाल दिल्ली में रहती थी। लेकिन वे स्थाई रूप से कोठी गांव की रहने वाली थी। वे करीब 6 माह से बिकोपुर होस्टल में रहकर अरबी विषय की तालीम हासिल कर रही थी। जो ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद के त्यौहार पर छुट्टी पर घर गई हुई थी। मृतिका के पिता दिल्ली में रोजगार करते हैं। दिल्ली जाने से ठीक एक दिन पहले माता पिता ने होस्टल में रखकर दिल्ली के लिए चले गए थे। इसी बीच घटना घट गई। और स्थानिय पुलिस को सूचना दिए बेगैर रात में ही कोठी कब्रिस्तान में खाके सुपर्द कर दिया गया। यानी दफन कर दिया गया। लेकिन धीरे-धीरे यह बात गांव के चौक चौराहे पर चर्चा का विषय बन गया। लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं। कि आखिर किस प्रकार से मौत हुई। लोग तरहः तरहः की मंतिक लगा रहे हैं। कोई शिक्षक पर ही हत्या करने का शक कर रहा है,कोई प्रेम प्रसंग की बात बता रहा है। तो कोई पढ़ाई के स्ट्रेस में आत्महत्या बता रहा है। लोगों का कहना है कि चाहे जो भी कारण रहा हो मृत्यु का। शुक्रवार को लोग होस्टल का घेराव कर मृतिका के परिजन को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। बड़ी मुशकत के बाद स्थानिय पुलिस पहुंचकर भीड़ को काबू में किया। इस संबंध में कोठी थाना के थानाध्यक्ष राजकुमार जी ने बताया कि इस प्रकार की घटना का कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

You may have missed