लोकतंत्र की हत्यारी सरकार l

मनोज कुमार,

बिहार भाजपा के वरीय नेता व पूर्व कृषि मंत्री ने बिहार पुलिस के लाठीचार्ज के बाद कहा कि जनता के विभिन्न मांगों को लेकर हमारा शांतिपूर्ण मार्च आज था। शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा मिले।नई शिक्षक बहाली नियमावली को रद्द करे,जल्द से जल्द राज्य सरकार 10,00,000 स्थाई नौकरी दे। 20,00,000 लोगों को रोजगार दे। चार्जशीटेड राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का मंत्रिमंडल से बर्खास्त हो, किसान सलाहकार को भीएलडब्लू का दर्जा मिले। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा राज्य के दर्जनों पुल के दोषी को सजा मिले। सूद सहित,लागत मूल्य राशि की गिरे पुल के दोषी व्यक्ति से वसूली हो। लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त की जाए। आदि मांगों के लिए शांति मार्च कर रहे हमारे लाखों कार्यकर्ताओं को,हमारे सांसद को,हमारे विधायक को, हमारे विधान परिषद सदस्यों को,संगठन के पदाधिकारियों को,जिस तरह से नीतीश सरकार की पुलिस ने दौरादौरा कर बर्बरता पूर्वक पिटाई की है। यह निंदनीय है। लोकतंत्र की हत्या है। सरकार के इस लाठीचार्ज के कारण जहानाबाद के हमारे जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह की लाठी से सिर फोड़ कर हत्या कर दी गई। 12 विधायक को पीट-पीटकर घायल किया गया। 23_24 कार्यकर्ताओं को भी घायल किया गया। किसी का सिर फटा,किसी के हाथ टूटे। किसी के पैर टूटे। किसी के पीठ फटा है। मेरे हाथ और पैर में भी चोट आई है। जबकि भाजपा गांधी मैदान से विधानसभा तक शांति मार्च कर रही थी। इसकी पूर्व सूचना प्रशासन को दे दी गई थी। ना कोई कार्यकर्ता कार्यकर्ता ने पत्थरबाजी की।ना धक्का-मुक्की की। ना कोई तोड़फोड़ की गई। फिर भी चाचाभतीजे की सरकार ने मिलकर विपक्ष को कुचलने का प्रयास किया है। जनता की वाजिब मांगों को दबाने का प्रयास किया है निक्कमी सरकार। लोकतंत्र की हत्या की गई है। ऐसी हत्यारी सरकार के खिलाफ,भ्रष्ट और बेईमान सरकार के खिलाफ भाजपा लड़ती रहेगी। जब तक ऐसी हत्यारी सरकार को उखाड़ कर हम फेंक नहीं देते हमारी लड़ाई जारी रहेगी।भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता संघर्ष करता रहेगा। कार्यकर्ता की एक_एक बूंद खून का हिसाब महा गठबंधन सरकार को चुकाना होगा। भाजपा चुप बैठने वाली नहीं है। जनता की आवाज को लेकर हम सड़कों पर उतरते रहेंगे। सदन में अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। देखते हैं कितना दम है हत्यारी सरकार को लोकतंत्र को कुचलने में।

You may have missed