विश्व प्रसिद्ध मोक्षधाम विष्णुपद मंदिर में बालासोर रेल दुर्घटना में मृतकों की आत्मा के शांति हेतु पूजा अर्चना

मनोज कुमार ।
आज विश्व प्रसिद्ध मोक्ष धाम विष्णुपद मंदिर में सदी के सबसे हृदय विदाराक रेल दुर्घटना में मृतकों के आत्मा की शांति एवम् घायलों को जल्द स्वस्थ होने के लिए पूजा अर्चना किया गया।
पूजा अर्चना कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू , नारायण मर्मज्ञ पंडा दीपू लाल भैया, दामोदर गोस्वामी, शिव कुमार चौरसिया, विपिन बिहारी सिन्हा, कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक टिंकू गिरी, अजय राज शर्मा, चंद्रभूषण मिश्रा, प्रद्युमन दुबे, बलिराम शर्मा, आदि ने विष्णुपद मंदिर के गर्भ गृह में विधि विधान से मृतकों के आत्मा की शांति एवम् घायलों के स्वस्थ होने की कामना किया।
नेताओ ने कहा की बालासोर की रेल दुर्घटना सदी की सबसे हृदय विदारक घटना है, अभी तक इस घटना में सैकड़ों लोगों के परिजन अपने गायब परिवार को खोजने के लिए टकटकी लगाए हुए है, तो दूसरी ओर कितने की टुकड़ों में बटी लाशे पहचान में नही आ रही हैं।
नेताओ ने कहा की सभी मृतकों का सितंबर माह में शुरू होने वाले पितृपक्ष मेला के समय पिंडदान भी किया जाएगा।
नेताओ ने कहा की इस घटना से संपूर्ण देशवासी मर्माहत एवम शोकाकुल है, सरकार भी इस दुर्घटना की सी बी आई जांच करने की घोषणा की है, जिससे दुर्घटना का सही कारण पता चलेगा।
नेताओ ने कहा की उड़ीसा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नेता, कार्यकर्ता विगत तीन दिनों से घटना स्थल पर कैंप कर मृतकों के शरीर निकलने, घायलों की मदद हेतु दिन, रात काम कर रहे है।