छलावे में नहीं, आत्मविश्वास में रहें महिलाएं : वंदना कुमारी

– कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के हनुमान नगर एमआईजी में सैकड़ों महिलाओं ने शक्ति संवाद में की भागीदारी
पटना-महिलाएं आत्मविश्वास से समाज में बढ़े और स्वतन्त्र होकर निर्णय लें। जन सुराज महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है। ये बातें कुम्हरार विधानसभा से जन सुराज की दावेदार प्रत्याशी वंदना कुमारी ने हनुमान नगर एमआईजी में जन सुराज शक्ति संवाद में कही। वंदना कुमारी के लीडरशिप में शक्ति संवाद का आयोजन किया गया। वंदना कुमारी ने महिलाओं को आगाह किया किसी दल के द्वारा चंद पैसे दे देने से महिलाओं की जिंदगी नहीं बदलेगी। बल्कि वे आत्म विश्वास से ही सशक्त होंगी। जन सुराज के शक्ति संवाद के आयोजन में हर महिला को आत्म विश्वास से काम करना चाहिए। जनसुराज शक्ति संवाद में वंदना कुमारी ने घर घर जन सुराज के विजन को पहुंचाने का विजन शेयर किया। कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्ड क्षेत्र की महिलाओ ने सक्रिय भागीदारी की।
बैठक का मकसद जन सुराज पार्टी के कोर एजेंडा के बारे में विस्तार से बताना और इसके साथ कुम्हरार क्षेत्र की महिलाओं को व्यापक रूप से जोड़ना भी रहा। वंदना कुमारी ने घर घर जन सुराज के विजन को पहुंचाने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की। वंदना कुमारी ने कहा महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। उन्हें अपनी शक्ति पहचाननी होगी। उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त होना होगा। जन सुराज के एजेंडे में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सस्ता ऋण देने का भी संकल्प है। जन सुराज के विजन साझा करने के उपरांत लोगों के सवाल व सुझाव भी शामिल किए गए। “जन सुराज आयेगा पांच चीज हो जायेगा” का पैंपलेट, जन सुराज स्टीकर और कैलेंडर भी बैठक में शामिल सभी लोगों के बीच वितरित किया गया। अंत में जन सुराज के कई नए सदस्यों को भी जोड़ा गया और सभी महिलाओं को होली की शुभकामनाएं दी गई। मंच संचालन बिन्दु किशोरी और सरिता देवी ने किया। शक्ति संवाद में शामिल महिलाओं में वंदना कुमारी, मुन्नी पांडेय, संगीता देवी, रेखा देवी, सुमित्रा देवी, बबीता, मनोरमा देवी, शांति देवी समेत अन्य गणमान्य शामिल रहे।