विश्व हिन्दी दिवस पर सेमिनार का आयोजन

चंद्रमोहन चौधरी,

बिक्रमगंज शहर के इंदु तपेश्वर सिंह महिला महाविद्यालय के प्रांगण मे विश्व हिन्दी दिवस के उपलक्ष में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्घघाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर विनोद कुमार सिंह एवं अध्यक्षता डाक्टर उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया। संचालन डा.पुष्पा सिंह (हिन्दी विभागाध्यक्ष ) ने किया। सेमिनार को सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर विनोद कुमार सिंह ने कहा कि हम सबो को गर्व होता है अपने मातृभाषा हिन्दी पर जो विश्व के कई देशों में बोला जाता है। विश्व के कई देश मेरे भाषा का अनुसरण करते है। सेमिनार मे करने वाले लोगों में प्रो उदय प्रताप सिंह, प्रो दिवाकर पाण्डेय, डा हरेन्द्र सिंह, प्रो इंदल सिंह (यू•आर) प्रो शान्ति प्रकाश सिंह, प्रो चितरंजन सिंह, प्रो इफ्तिखार खा, प्रो साधना सिंह, प्रो सूबी कुमारी, प्रो निरजा सिंह, प्रो पुनम सिंह, प्रो पुष्पा रसिक, डा. अमरेंद्र सिंह सहित महाविद्यालय की छात्रा काजल कुमारी, चन्दा कुमारी, रूबी कुमारी, पुजा कुमारी, नेहा कुमारी सहित कई उपस्थित थे।

You may have missed