खुशबू सिंह बनी जन्तादल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

11eccfb6-210e-44c1-840d-311506f006d0

गजेंद्र कुमार सिंह ।

शिवहर ——जिले में जनता दल यू के प्रवक्ता विजय विकास ने बताया क्षेत्र चाहे कोई भी हो, धैर्यवान ,लगनशील एवं काम के प्रति समर्पित लोगों का एक अलग ही पहचान होता है। राजनीतिक नेत्री सह कार्यकर्ता एवं हम सब के साथ दल के कार्यों के प्रति समर्पित एवम निष्ठावान रूप से अनवरत जनता दल यूनाइटेड में सूबे बिहार में अपने नाम के अनुरूप अपने काम से खुशबू फैलाने वाली शख्शियत श्रीमती खुशबू सिंह को आज जनता दल यूनाइटेड के महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वास के द्वारा खुशबू सिंह पर भरोसा जताते हुए एवं जनता दल यूनाइटेड में वर्षों से माननीय नेता नीतीश कुमार के नीति और सिद्धांतो को जनसाधारण के बीच अपने जानी मानी आवाज और संबोधन से पहुंचने वाली नेत्री खुशबू सिंह को आज जनता दल यूनाइटेड में महिला प्रकोष्ठ के” प्रदेश उपाध्यक्ष” के रूप में मनोनयन किया गया।
खुशबू सिंह के मनोनयन पर पूरे प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के महिलाओं नेत्रियों के साथ साथ दल के सभी प्रकोष्ठों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता का माहौल है।
वही प्रदेश अध्यक्ष महिला श्रीमती श्वेता विश्वास जी को भी राज्य महिला आयोग के सदस्य बनाए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ललन सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी के प्रति लोगों ने सम्मान जताया है एवं बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
शुभकामनाएं देने वालों में शिवहर जनता दल यूनाइटेड के मुख्य जिला प्रवक्ता विजय विकास , पूर्व विधायक एवं राज्य सलाहकार समिति के सदस्य जनाब सरफुद्दीन, जिला प्रवक्ता मो आफताब आलम, मीडिया प्रभारी खलीकुर्रहमान, जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो महबूब आलम , अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भोला सहनी, गणेश राम, किशनंदन प्रसाद , मगनदेव प्रसाद , विजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, ब्रजेश कुमार, अशोक कुमार, मो कलीमुल्लाह ,अरुण मिश्रा ,रामदयाल राय ( सभी प्रखंड अध्यक्ष ) दीपक कुमार पटेल , अनिल पटेल ( नगर अध्यक्ष) कैसर आलम ,अध्यक्ष (किसान प्रकोष्ठ) नेयाज अहमद उर्फ मोती( जिला उपाध्यक्ष) ,नवनीत झा, करण प्रताप सिंह एवं अन्य गणमान्य रहे है।