दूसरी सोमवारी को बाबा भुनेश्वर नाथ के मंदिर देकुली धाम में उमड़ी भीड़ भक्तों के आराध्य भगवान शिव की आस्था में श्रद्धालुओं की शिवालयों मेें उमरी भीड़

गजेंद्र कुमार सिंह,

शिवहर जिला के पिपराही प्रखंड देकुली धाम में दूसरी सोमवारी का उमरी है भीड़, क्योंकि यह सोमवारी सावन महीना का अमावस्या के दिन हुआ है। सनातन धर्म इसका महत्व कुछ और है ।जिला शिवहर भक्तों के आराध्य भगवान शिव की आस्था में श्रद्धालुओं की शिवालयों मेें भीड़ रही। सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में लंबी कतारें लगी रहीं। दोपहर होने तक जलाभिषेक किए जाने का सिलसिला जारी रहा। शिव मंदिरों में ओम नम: शिवाय की गूंजता रहा। पंचाक्षर मंत्र का भी उच्चारण कर भक्तों ने भगवान शिव से मंगल कामना की।सावन माह के दूसरे सोमवार की तड़के से ही शहर से लेकर गांव देहात तक के शिवमंदिरों में भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई।ऐतिहासिक डेकुली धाम बाबा भुनेश्वर नाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ के भक्तों की काफी भीड़ रही।शाम होने तक भक्तों ने जलाभिषेक किया। भगवान भोलेनाथ को प्रिय पंचामृत से आशुतोष का अभिषेक किया। गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद, शक्कर से भी अभिषेक किया गया। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प, मिष्ठान और फल भी अर्पित किए। भक्तों ने अभिषेक कर अपने आराध्य देवों के देव महादेव से मंगल कामना की। युवतियों सोमवार के व्रत की शुरुआत जलाभिषेक से की। श्रद्धालुओं ने घर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। वहीं सावन के दूसरे सोमवार को अमावस होने के कारण काफी महत्वपूर्ण रहा विभिन्न जगहों पर सुहागिन महिलाओं के द्वारा पीपल के वृक्ष के पूजन कर अपने पति की लंबी आयु की दुआ मांगी।