बिहार भाजपा आज का दिन काला दिवस के रूप में मना रही है-गगन

संतोष कुमार,

रजौली-भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन के नेतृत्व में प्रखंड स्थित बजरंगबली चौक स्थित भाजपा कार्यालय से नगर भ्रमण करते हुए हाट व चौक-चौराहे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला रजौली भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका।भाजपा कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांध, नीतीश,तेजस्वी मुर्दाबाद का नारा लगाया।मंडल अध्यक्ष गगन ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुर्सी के लिए हद से भी ज्यादा नीचे गिर सकते है।ये हम-सबों ने कभी नहीं सोचा था। जिस भाजपा कार्यकर्ताओं ने 18 वर्षों तक बिहार का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बनाये रखा। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की आज नीतीश कुमार बलि चढ़ा रहे है।आगामी चुनाव में बिहार की जनता,भाजपा कार्यकर्ता नीतीश कुमार को इस बलिदान का हिसाब लेने का काम करेगी।मंडल अध्यक्ष गगन ने हमारी पार्टी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कल के विधानसभा पैदल मार्च घेराव कार्यक्रम के निमित्त बिहार की तानाशाही नीतीश,तेजस्वी सरकार ने पूरे बिहार को शर्मसार करने का काम किया है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर पटना पुलिस ने कल जिस तरह से हमारे पार्टी के जहानाबाद जिला महामंत्री विजय सिंह की लाठी-डंडों से पीटकर निर्मम तरह से हत्या कर दी।हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता,भाजपा कार्यकर्ताओं,महिलाओं,सांसद,नेता प्रतिपक्ष,प्रदेश अध्यक्ष को नीतीश कुमार के आदेश पर पीटने का काम किया।लोकतंत्र में शांतिपूर्ण जनहित के समस्याओं को लाठी डंडे से दबाने का काम नीतीश,तेजस्वी सरकार कर रही है।रजौली भाजपा परिवार इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।मंडल अध्यक्ष गगन ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में जरा भी संवेदनशील बची है तो तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।मृत विजय सिंह के परिवार को बिहार सरकार सहयोग राशि एवं पुत्र को सरकारी नौकरी देने का मांग रजौली भाजपा परिवार करती है।मंडल अध्यक्ष गगन ने बताया कि पार्टी के समर्पित साथी विजय सिंह के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।साथ ही इतनी बड़ी विपदा में परिवार को महादेव आत्मसंबल एवं सहनशक्ति प्रदान करें।इस मौके पर मंडल महामंत्री संतोष वर्मा,मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार,पवन कुमार पांडेय,राजेन्द्र यादव, मुसाफिर चौधरी,देवेन्द्र प्रसाद दीवान,मनोज बरहपूरिया, दिलीप कुमार द्वीप, ललन कुमार दिनकर,खंड संचालक दिलीप कुमार,सुनील साव,संजय कुमार बंटी,सुरेन्द्र सिंह, मानदेव तूरिया, मनीष कुमार, वीरेंद्र प्रसाद,गौरव कुमार,राकेश कुमार, रंजेश कुमार,दीपक कुमार दीपू,धनंजय कुमार, अमन कुमार,नवीन कुमार,राजेश सिंह, नीरज कुमार मंटू सैकड़ों भाजपा परिवार उपस्थित थे।