शहर के मानपुर स्टेशन पर एक लड़के का स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

d37d33a7-5014-4248-b18a-a4c122d97a96

मनोज कुमार,

गया – शहर के मानपुर स्टेशन पर एक लड़के का स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद रेलवे पुलिस के होश उड़ गए, आपको बता दें कि यह वीडियो मानपुर स्टेशन के प्लेटफार्म पर स्टैंड कर रहा है। यह लड़का मानपुर थाना के मुफस्सिल क्षेत्र का बताया जा रहा है, जो मानपुर जंक्शन के प्लेटफार्म पर लाइन के ऊपर स्टैंड मारते हुए वीडियो बनाया था और यूट्यूब चैनल पर अपलोड भी किया था जिसके बाद से रेलवे पुलिस उस युवक की पहचान करने में जुट गया था। उपयुक्त व्यक्ति को प्रतिबंधित क्षेत्र स्टेशन परिसर में वीडियो बनाकर न्यूसेंस करने एवं आनधिकृत प्रवेश करने का जुर्म बताते हुए गिरफ्तार किया गया।