नीतीश कुमार के लिए भाजपा की दरवाजा तो क्या खिड़की भी बंद l

दिवाकर तिवारी,

रोहतास। खबर बिहार के रोहतास जिले से हैं जहां भाजपा के कद्दावर नेता सह पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने एक बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के सवाल पर भाजपा नेता ने स्पष्ट तौर पर कहा कि नीतीश कुमार के लिए भाजपा ने दरवाजा तो क्या खिड़की भी बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने साफ तौर से कह दिया है कि नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे अब पूरी तरह बंद हो चुके हैं। किसी भी परिस्थिति में नीतीश कुमार भाजपा में अब शामिल नहीं हो सकते हैं। गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद इस विषय पर चर्चा हीं नहीं हो सकती। वही मंत्रिमंडल के विस्तार एवं चिराग पासवान के मंत्रिमंडल में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह हमारा विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि यह केंद्रीय नेतृत्व का कार्य है। जो भी होगा केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।

You may have missed