गया के मसिहा भूतपूर्व सांसद ईश्वर चौधरी की पुण्यतिथि पर नगर विधायक ने किया श्रद्धांजलि

धीरज ।

गया।गया संसदीय क्षेत्र का तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके भूतपूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे स्व ईश्वर चौधरी की 32 वीं शहादत दिवस के उपलक्ष्य पर सोमवार को स्थानीय पितामहेश्वर मोहल्ले स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री सह नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार सहित कई अन्य भाजपा नेताओं ने ईश्वर चौधरी के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके किए गए कार्यों को याद कर नमन किया है।पूर्व मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने इनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक तीन बार सांसद चुने गए ईश्वर चौधरी के सरल और सादगी होने के कारण आम जनता में काफी लोकप्रिय थे और गया जिले के विकास में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। वे गरीबों, पिछड़ों, कमजोर वर्गों एवं दलितों के मसीहा थे। आज हम सबों के बीच नहीं हैं लेकिन उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। वे पं दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रहे थे। उनके राजनीतिक जीवन से हम सबों को प्रेरणा मिलती है।इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कुशल राजनीतिज्ञ की संख्या देते हुए उनके बताए हुए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया है। इस मौके पर युवा भाजपा नेता प्रेम सागर, पप्पू चंद्रवंशी, ऋषि लोहानी दक्षिणी मंडल सह अध्यक्ष वार्ड पार्षद राजीव कुमार सिन्हा, उत्तरी मंडल अध्यक्ष शंभू नाथ यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवानंद पासवान, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष गौतम कुशवाहा, मध्य मंडल अध्यक्ष पंकज लोहानी,कौशलेंद्र कुमार सिंह, राजनंदन गांधी, दीनानाथ प्रसाद, राजेश मस्तान, विक्की कुमार,मुन्ना पांडे,अमित लोहानी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

You may have missed