मध्य विद्यालय कंडाडीह परिसर में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बिक्रमगंज :-प्रखण्ड क्षेत्र के मध्य विद्यालय कंडाडीह परिसर में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के दिशा में भिन्न-भिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को मिलने वाली सारी सुविधाओं के बारे में बताया गया। लोगों ने तिरंगा जीविका महिला ग्राम संगठन कंडाडीह द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रसंशा किया। काफी संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कार्यक्रम से संबंधित जानकारी लेते हुए अपनी समस्या से उपस्थित पदाधिकारी को अवगत कराया। वहीं आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के सूरक्षा की दृष्टि से घर -घर में शौचालय निर्माण, नजदीकी विद्यालय, महादलित टोला में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण, मुख्यमंत्री लक्ष्मी बाई पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक, मुख्यमंत्री साइकिल योजना, प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना , उच्चतर शिक्षा प्राप्त करने वाले के लिए स्टुडेंट्स क्रेडिट कार्ड, शिक्षा ग्रहण करने में प्रथम, द्वितीय सहित अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करना, पंचायतीराज में आरक्षण, सरकारी नौकरी में आरक्षण की व्यवस्था की चर्चा की गई। महिला से समस्या से भी रुबरु हुए। इस मौके पर ए सी कृष्णा कुमार, सीसी रवि शंकर प्रसाद, धिरेंद्र कुमार, सीएम तारामुनी कुमारी, वीओ अध्यक्ष संध्या देवी, सचिव मीरा देवी, कलावती देवी, माया देवी, उमा देवी, उषा देवी, ललीता देवी, मीना देवी कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट – चंद्रमोहन चौधरी,