लालू जी के बातो मे बिहार की जनता फसने वाली नही – मोर्चांवाद

सुप्रीय सिंह .
बिहार की जनता लोकसभा चुनाव मे राजद व कांग्रेस को रिजेक्ट करने का मन बना चुकि है – मोर्चाराष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता उपेन्द्र चौहान एव मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने एक बयान जारी करते हुये कहा कि लालू यादव के कारनमो को बिहार की जनता जानती है और इस लोकसभा चुनाव मे लालू यादव कितना भी हाथ पाव मार ले किन्तु उनका दाल गलने वाला नही है। वंशवाद,परिवारवाद एव भ्रष्टाचार मे आकंठ डुबे हुये राजद सुप्रीमो लालू यादव कभी भी अपने परिवार का विकास छोर बिहार के जनता के विकास के बारे मे रत्ती भर भी सोचा नही नतिजा यह हुआ कि बिहार की जनता ने लालू यादव और उनकी दल को पूर्णतः नकारने का काम किया है। इस लोकसभा चुनाव मे भी बिहार की जनता राजद और उसके सहयोगी दलो को सिरे से खारिज करेगी।

मोर्चा नेताओं ने कहा कि लोकसभा के इस चुनाव मे प्रदेश की जनता का सभी 40 लोकसभा सीट पर एनडीए गठबंधन को समर्थन है। देश मे एक बार फिर नरेन्द्र मोदी जी के अगुवाई मे एक मजबूत व विकासशील सरकार की स्थापना होगी। राजद व कांग्रेस जैसे दलो का सफाया तय है।

नीलमणि पटेल
प्रवक्ता