डोडा लोडेड इमामगंज पुलिस ने स्कार्पियो किया जब्त,दो लाइनर भी धाराए जाँच में जुटी पुलिस

मनोज कुमार ।

इमामगंज थाना क्षेत्र के बड़का करासन गांव के पास डोडा लदी एक स्कोर्पियो को पुलिस ने किया जब्त। स्थानीय लोगों से जानकारी मिली है कि शनिवार की देर रात गंगटी बाजार के पास पुलिस चेकिन चल रही थी। इसी बीच एक स्कार्पियो आई जो पुलिस देख बैक कर भागने लगी। पुलिस ने पीछा किया तो स्कोर्पियो को चालक बड़का करासन गांव में छोड़कर भाग गया। पुलिस स्कोर्पियो को अपने कब्जे में लेकर छान बिन कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी दो लाइनर को भी पुलिस पकड़ कर पूछताछ कर रही है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि कोठी थाना क्षेत्र का दानिश नाम का व्यक्ति है । जो पेशे से बाइक मिस्त्री है। लेकिन अभी इस इलाके का अफीम का बड़ा तस्कर बना हुआ है। जो अफीम की वाहन खुद से ड्राइव कर बाराचट्टी पहुंचाता है। इसके पास ओड़िसा राज्य की भी कई स्कोर्पियो संपर्क में है।

उसी से तस्करी कर रहा था। लेकिन इसके पीछे कई स्थानीय लोग पड़ गए थे। वर्तमान में शातिर अफीम तस्कर दानिश भाड़े की स्कोर्पियो का प्रयोग कर रहा था। भाड़े के बारे में जानकारी मिली कि एक ट्रिप का दस हज़ार रुपया देता है। वहिं यह भी मामला प्रकाश में आया है कि इसके पीछे कोई मुखिया की भी संलिप्ता है। जो इमामगंज प्रखंड क्षेत्र में अफीम की तस्करी को घर घर तक फैला दिया है। अब इसमें यह देखना है की पुलिस इन तस्करों तक पहुंचने में कितना सफल हो पाती है। या फिर से लीपापोती कर पुलिस इसको सीमित कर देगी,या फिर इन तस्करों तक पुलिस पहुंचकर इन्हें जेल के सलाखों के पीछे डालेगी। नहीं तो तस्करों का मनोबल फिर से बढ़ेगा,इसका परिणाम यह होगा कि तस्कर फिर से अपने धंधे को बढ़ाएंगे। यह भी एक जानकारी निकल कर सामने आई है,की पुलिस द्वारा डोडा लोड जबप्त की गई स्कार्पियो जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 06 पीडी 0829 है। जो बिराज पंचायत के पूर्व मुखिया के बेटे के नाम पर स्कोर्पियो बताई जा रही है। हलांकि पूर्व मुखिया के बेटे द्वारा वाहन की बिक्री कर दिया गया है।