रामनवमी पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा, पूरे दिन गूंजते रहे जय श्रीराम के नारे

दिवाकर तिवारी ।

शोभा यात्रा को लेकर सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

सासाराम। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर बुधवार को शहर के शिवघाट मंदिर परिसर से हर वर्ष की भांति इस बार भी विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा से पूर्व दोपहर बारह बजे से भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया। जिसके पश्चात दोपहर दो बजे से शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान शहर के गली व सड़के झंडे और बैनरों से पटी रही। शोभा यात्रा पारंपरिक शस्त्रों, हाथी, घोड़े, बैंड बाजा एवं विभिन्न वाद्य यंत्रों के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा का नेतृत्व श्री राम जन्मोत्सव समिति, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की जिला इकाई द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शोभायात्रा में शहर के साथ साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी जुलूस व झांकियां लेकर लोग शामिल हुए। जिसमें तकिया, मुरादाबाद, न्याय, नेकरा, मिश्रीपुर, धनपुरवा, महदी गंज, वेदा, वनरशिया, फजलगंज, अमरा तालाब, करवंदिया, गौरक्षणी, आलमगंज, मुबारकगंज, किला, बारादरी, भारतीगंज, करपुरवा आदि शामिल रहे। शोभा यात्रा शिवघाट से शुरू होकर मोची टोला, जानी बाजार, नवरत्न बाजार, शेरगंज, अड्डा रोड, जीटी रोड, धर्मशाला, चौखंडी, मदार दरवाजा, चौक बाजार एवं थाना मोड़ होते हुए हनुमानगढ़ी के प्रांगण में समाप्त की गई। इस दौरान महिला गायकों द्वारा भजन कार्यक्रम भी किया गया। अंत में हनुमानगढ़ी के प्रांगण में महाप्रसाद का वितरण किया गया।

शोभायात्रा के दौरान पूरे रास्ते पारंपरिक शस्त्रों के साथ श्रद्धालुओं ने करतब भी दिखाएं। रामनवमी शोभायात्रा को लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था भी काफी चुस्त दुरुस्त दिखी। प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न जगहों पर दंडाधिकारीयो की नियुक्ति की गई थी तथा शहर में साफ-सफाई के साथ-साथ पेयजल की भी व्यवस्था सुनिश्चित दिखी। वहीं सदर एसडीओ आशुतोष रंजन व डीएसपी दिलीप कुमार ने शोभायात्रा के दौरान पूरे शहर का भ्रमण भी किया। शोभा यात्रा में श्री राम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी, सोनू सिन्हा, विनोद चौरसिया, जवाहर प्रसाद, अरुण कास्यकार, सरदार मानिक सिंह, कमलेश महतो, राम एकबाल सिंह, उमेश कुमार गुप्ता, संदीप सोनी, राम अवधेश सिंह, सरदार पप्पू सिंह, विजय महतो, गणेश सोनी, श्याम चौरसिया, मुकेश पांडे, महेंद्र, सुनील कुमार, राजू कुमार, बजरंगी कुमार, उत्तम चौधरी, विवेकानंद, संतोष कुमार, अशोक, सुरेंद्र पांडे के साथ-साथ हजारों हजार की संख्या में भगवान श्री राम के भक्त शामिल हुए।