पूर्व वार्ड पार्षद रमेश चंद्वंवशी के मृत्यु पररहने पर शहर में शोक की लहर

धीरज ।

गया।भारतीय जनता पार्टी के नेता, गया नगर निगम के पूर्व पार्षद रमेश कुमार चंद्रवंशी का निधन हो जाने की सूचना पर न्यू एरिया आवास पर जाकर भाजपा नेताओं के द्वारा उनके पार्थिव शरीर को नमन किया एवं विष्णुपद शमशान घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं। अंतिम संस्कार दिवंगत के छोटे पुत्र रोहित कुमार के द्वारा किया गया है। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। इस दुःखद घटना पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ताके द्वारा गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की दिवंगत रमेश चंद्रवंशी भाजपा के संगठन में लगातार कार्यकरता के रूप भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कर्त्तव्यनिष्ठ नेता के रूप में जाने जाते थे। वें राजनीति के साथ साथ समाजिक रूप में भी अच्छे कार्य करता के रूप मे जाने जाते हैं। 2017 में नगर निगम में पार्षद पद पर निर्वाचित हुए,2019 में ब्रेन हैमरेज हो जाने के कारण गंभीर रूप से बीमार होगए। बीमार रहने के कारण वार्ड 12 से उनके भतीजे डिम्पल कुमार पार्षद हैं।

दिबगत आत्मा को भगवान विष्णु जी से प्राथना करते हैं की उनको अपने चरणों में स्थान दें, एवं उनके परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें। अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों में, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल स्वामी, अनंत धीश अमन, डा मनिष पंकज मिश्रा, नगर निगम मेयर विरेन्द्र पासवान,स्टेडीग कमेटी सदस्य मोहन श्रीवास्तव,दिपक चंद्रवंशी,औम प्रकाश सिह,मणी लाल बारीक, संतोष सिंह, संतोष ठाकुर,धीरज गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, ओबीसी के जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार, इबीसी के प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र कुमार सिंह, वार्ड पार्षद दीपक चंद्रवंशी, सुप्रसिद्ध चिकत्सक डॉ मनोज कुमार, डॉ संतोष कुमार, भाजपा नेता श्याम किशोर सिंह, भगत सिंह, डिंपल कुमार उर्फ़ प्रिय रंजन, पूर्व वार्ड पार्षद विक्की कुमार ,दिनेश सिंह ,नरेश सिंह तरुण कुमार कृष्ण प्रसाद मनोज कुमार रवि कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित की है