मुख्यमंत्री के अश्लीलतापूर्ण बयान के खिलाफ भाजपा ने जलाया पुतला, इस्तीफे की हुई मांग

दिवाकर तिवारी ।

रोहतास। बीते दिनों बिहार विधानसभा एवं विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पति-पत्नी के यौन संबंधों पर दिए गए अश्लीलता पूर्ण बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी की रोहतास जिला इकाई ने अपना विरोध जताते हुए सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर गुरुवार को मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता में जुटे काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस घृणित बयान के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की तथा जमकर नारे बाजी हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार विधानसभा और बिहार विधान परिषद में महिला और पुरुष के संबंधों का घृणित और निकृष्ठ शब्दो में पोस्टमार्टम करके मुख्यमंत्री ने अपने चरित्र व चेहरा दोनों को उजागर कर दिया है। उनका बयान मानसिक दिवालियापन का परिचय दे रहा है तथा उन्होंने महिला सशक्तीकरण के नाम पर महिलाओं के प्रति अपनी घटिया सोच का भी साक्ष्य दिया है।

वहीं पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री इस्तीफा दो, महिलाओं पर अपमानजनक बयान, नही सहेगा हिंदुस्तान, नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला महामंत्री विजय सिंह, अशोक साह, उपाध्यक्ष पंकज सिंह, सत्येंद्र सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री सरदार पप्पू सिंह, जिला मंत्री रामायण पासवान, युवा अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, जिला प्रवक्ता संजय कश्यप, नगर मंडल अध्यक्ष संदीप सोनी, बृजनंदन कुशवाहा, मुन्ना शर्मा, सतनारायण पासवान, सुनील रजक, इंद्रजीत सिंह, दिव्य प्रकाश, बजरंगी, अजय कुशवाहा, रजनीश वर्मा, संजय कुमार, राजेश कुमार, सनी चौरसिया, गीता पांडे, मनीष कुमार, पीटर राम, उत्तम यादव, रवि रंजन, पंकज तिवारी, विद्या भास्कर चौबे, सुनील तिवारी, भोला गुप्ता सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।