भारतीय चिकित्सा संघ सभागार में शोक सभा का आयोजन

मनोज कुमार ।

गया। भारतीय चिकित्सा संघ सभागार में सोमवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉक्टर विजय जैन, डॉक्टर रामसेवक प्रसाद सिंह, डॉक्टर बी पी सिंह, डॉक्टर ख्वाजा वसीम जान, आईएमए सचिव राकेश कुमार चंदेल, डॉक्टर प्रदीप कुमार,डॉ एएन सिंह,डॉ विनोद कुमार सिंह, डॉ नीरज कुमार, डॉ पीएन महाजन, डॉ सुरेश अग्रवाल ने स्व: डॉ.फरासत हुसैन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर भारतीय चिकित्सा संघ के सचिव राकेश कुमार चंदेल ने बताया कि डॉ फरासत हुसैन शैक्षणिक व सामाजिक, गेम्स आदि कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। सामाजिक सेवाओं में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान किया था। उनकी असमय मृत्यु से गया शहर को अपूरणीय क्षति हुई है। भगवान उनकी आत्मा की शान्ति प्रदान करे।