मन की बात देश को आगे बढ़ाने और सबको अवसर प्रदान करने वाला पर्व बनकर निभा रहा अपना कर्तव्य : पूर्व कृषि मंत्री

मनोज कुमार ।

गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात 100 एपिसोड को बढ़-चढ़ कर जिले के गांव से लेकर शहर तक सुना गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार सह नगर विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात ने देश में एक नई परिवर्तन की लहर को पैदा किया है। मन की बात के माध्यम से जन सरोकार के कार्य जन आंदोलन में परिवर्तित हुआ है। जन आंदोलन ने सफलता के झंडे गाड़े हैं। सामूहिक प्रयास से बड़े से बड़े बदलाव संभव हुए हैं। उन्होंने कहा कि मन की बात से प्रेरणा से लेकर कई लोग देश में मिसाल बन गए हैं। उनके द्वारा किया जा रहा काम उदाहरण बना हुआ है। आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का सपना साकार हो रहा है। लोग साफ सफाई पसंद हो रहे हैं। लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आ रही है। यही नहीं मन की बात की वजह से देश मे वोकल फॉर लोकल की ताकत बढ़ी है। पर्यटन का तेजी से विकास हुआ है।
मन की बात का 100 एपिसोड का पूर्व कृषि मंत्री ने बूथ नंबर 27 और वार्ड नंबर 4 के उत्तरी मंडल मां बागेश्वरी शक्ति केंद्र में बड़ी संख्या में लोगों के साथ सुनी।