बिहार से देश में महापरिवर्तन का होगा आगाज -डॉ अनुराधा सिन्हा

रजनीश कुमार ।

जहानाबाद बिहार क्रांति की धरती रही है। जब जब देश ने अंगड़ाई ली है बिहार अगुआ बना है। 1974 का सम्पूर्ण क्रांति का आगाज बिहार से हुआ था। और केंद्र की तत्कालीन सरकार की नींव को हिला दिया था। वर्तमान समय में केंद्र की मोदी के तानाशाह सरकार को रोकने के लिए बिहार ने दुबारा नीव रखा गया है। और आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र से भाजपा की सरकार को हटाने का बिगुल बज चुका है। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह राजद महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ अनुराधा सिन्हा ने कहा है। कि बिहार की धरती न सिर्फ लोकतंत्र की जननी रही है। बल्कि हम लोकतान्त्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए भी शुरू से समर्पित एवं तत्पर भी रहें है!भाजपा को हीरो से जीरो बनाने का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जो संकल्प लिया है। वह अब दिखना शुरू हो चूका है। विपक्षी एकता को एकजुट करने को लेकर बिहार मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री निकल चुके हैं। विपक्षी एकता की पहल को लेकर कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी,तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आदि से हुई मुलाकात एवं बातचीत में सभी लोगों ने भाजपा के खिलाफ विपक्षी के साथ आने की वकालत की। इस दौरान सभी गैर भाजपा राजनीतीक दल ने विपक्षी एकता की बात किया है।
लोकनायक जय प्रकाश नारायण की यह भूमि किसी भी कीमत पर निरकुंश हुकूमत की अन्याय और बिहार से देश में महापरिवर्तन का आगाज होगा! लोकतंत्र की धरती अत्याचार को सहन नहीं करेगी।बिहार से देश में महापरिवर्तन का आगाज होगा।