जिले के बिशुनपुर किशुनदेव में शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

गजेंद्र कुमार सिंह ।

शिवहर—–जिले के शिवहर प्रखंड अंतर्गत विशनपुर किशुनदेव गांव में श्री श्री 108 शिव शक्ति महायज्ञ लेकर आज भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई है। जिसमें श्रद्धालु के अलावा 2100 सौ कुंवारी कन्याओं के द्वारा जलाभिषेक गाजे बाजे के साथ जयकारा लगाते हुए किया गया।
वहीं समाजसेवी मिंटू कुमार सिंह, बबलू सिंह, मुन्नू सिंह, सरोज कुमार सिंह, रवि किशन, रौशन कुमार, कुणाल कुमार,मनोज सिंह के द्वारा रास्ते में सभी श्रद्धालु भक्तजन के लिए फलाहार तथा ठंडा पानी एवं सर्वत का व्यवस्था किया गया था।
यज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं भक्तजनों के लिए भोजन फलाहार एवं एवं पीने के लिए ठंडा पानी रहने की व्यवस्था यज्ञ समिति के द्वारा की गई है। यज्ञ के व्यवस्थापक महंथ मनोज गिरि ने बताया कि यज्ञ,संत मौनी बाबा जी महाराज, महामंडलेश्वर श्रीरामनरेश दास, ओमकार दास ऊर्फ सिस्टम बाबा के सानिध्य में प्रारंभ किया गया है।
वही बताया गया कि 5 आचार्य के संरक्षण में महायज्ञ का आयोजन किया गया है। साथ ही 9 दिवसीय संगीतमय कथा एवं प्रवचन एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। मेला आयोजन में मीना बाजार, झूला व्यवस्था, कृष्ण लीला आदि का भी व्यवस्था किया गया है तथा भंडारा का भी व्यवस्था किया गया है।
वही पप्पू साह ने बताया कि यज्ञ में सभी भगवान की प्रतिमा बनाया गया है जिसकी संख्या 55 है। आज से यज्ञ अवधि में कथावाचक बाल विदुषी देवी स्वरूपा गायत्री देवी के द्वारा कथा कही जाएगी।
वही बताया गया कि साधु-संतों के रहने तथा ठहरने का भी व्यवस्था किया गया है। कहा गया कि यज्ञ का लक्ष्य है, समाज कल्याण तथा विश्वकल्याण। जिसमें आचार्य दीपक मिश्रा “बिट्टू”, नीतेश तिवारी, इन्द्र कुमार तिवारी,अजय तिवारी, विरेन्द्र झा हैं।। वही यज्ञ की पूर्णाहुति 3/5/2023 को होगी।
उक्त मौके मंत्रालय सदस्य राकेश कुमार राजेश, बाबा गूगल नाथ धाम महंत मनोज गिरी, यज्ञ अध्यक्ष महंत सियाराम दास, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार राजू, सीतामढ़ी सांसद प्रतिनिधि आमोद कुमार पिंटू, अखिल भारतीय महासभा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम बहादुर गुप्ता, पूर्व जिला परिषद अरुण कुमार गुप्ता, रविनेश मनु कुणाल सिंह गोलू सत्यम त्रिवेदी हर्ष त्रिवेदी आदि लोग मौजूद थे।