रजौली मंडल के विभिन्न बूथों पर दीवार लेखन अभियान चलाया जा रहा है-गगन

संतोष कुमार ।

भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार पूरे देश में भाजपा के मूलमंत्र को जन-जन के पहुंचाने के उद्देश्य से प्रारंभ दीवार लेखन अभियान हर बूथ,हर मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया जा रहा है।मंडल अध्यक्ष गगन ने बताया कि इसी क्रम में रजौली मंडल में भी विभिन्न,शक्ति केन्द्रों,बूथों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर बूथ संख्या 271,273,287,288 पे कमल फूल लोगों एवं स्लोगन के साथ फिर एक बार भाजपा सरकार, फिर एक बार मोदी सरकार दीवार लेखन अभियान जोर-शोर से रजौली मंडल भाजपा परिवारजनों द्वारा चलाया जा रहा है।इस अभियान में वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय कुमार अधिवक्ता,रंजन कुमार बब्लू, महामंत्री संतोष वर्मा, राहुल पांडेय, पवन कुमार पांडेय,इंदु देवी,रेखा देवी,दिलीप कुमार द्वीप,मनोज बरहपूरिया,विमल राजवंशी,ऋषि कपूर,मुसाफिर चौधरी,नीरज कुमार मंटू,सुनील कुमार के अलावे दर्जनों भाजपा सदस्य इस अभियान को मूर्त रूप देने में लगे है।