सम्राट अशोक जयंती पर निकाली गई जुलूस सह भव्य शोभायात्रा ll

दिवाकर तिवारी,

रोहतास। सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर बुधवार को जिला मुख्यालय सासाराम में भव्य जुलूस सह शोभायात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में बेदा स्थित सूर्य मंदिर से सम्राट अशोक का ऐतिहासिक जुलुश निकला। जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने शहर के विभिन्न मार्गो का परिभ्रमण किया तथा सम्राट अशोक के जयघोष पूरा शहर गूंज उठा। युवाओं की भारी संख्या को देखते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा की इतनी बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी बहुत ही सराहनीय है। वहीं प्रेस को संबोधित करते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि हम सभी लोग सम्राट अशोक की जयंती में शामिल होने आये हैं। जिन्होंने अखंड भारत का निर्माण किया। उनके दौर में भारत की सीमा बहुत बड़ी थी। पाटलिपुत्रा जो आज की पटना है यही उनकी राजधानी थी तथा आज भी जो आजादी का झंडा फहराया जाता है उसमें अशोक चक्र विद्यमान है। जो सम्राट अशोक के स्तंभ से लिया हुआ है। जबकि भारत का राष्ट्रीय स्तंभ भी सम्राट अशोक का ही दिया हुआ है तथा वे भारत के अंदर समता मूलक समाज की स्थापना के लिए जाने जाते थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक की जयंती पूर्व की तरह हीं सासाराम में मनाया जा रहा है तथा जयंती को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। इससे नई पीढ़ी के लोगों को प्रेरणा भी मिलेगी। शोभायात्रा में पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, राम कुमार सिन्हा, जीतेन्द्र नाथ, मदन चौधरी, आनंद कुशवाहा, सुबाष चंद्रवंशी, स्मृति कुमुद, शिवशंकर कुशवाहा, राम परीखा, कपिल, बनारसी, संतोष चंद्रवंशी, उप मेयर सत्यवन्ति देवी, डब्लू, उप मेयर पति शेखर महतो, अरविन्द कुशवाहा, विशाल कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल रहे।