शान्ति समिति की बैठक में पत्रकारों को नहीं किया गया सूचनार्थ

WhatsApp Image 2026-02-27 at 5.54.26 PM

PREM KUMAR.

परैया (गया), शुक्रवार: परैया थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने की। इस दौरान प्रखण्ड विकास पदाधिकारी आई.एस. ट्विंकल भी मौजूद रहे।बैठक में होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर विशेष चर्चा की गई। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी आई.एस. ट्विंकल ने कहा कि होली हिन्दुओं का एक महान पर्व है, जो एकता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि होली के दौरान डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।बैठक में परैया खुर्द पंचायत के मुखिया सुनील कुमार दांगी, पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह, जदयू के युवा नेता गीतेश दांगी, मांझीयामा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र कुमार उर्फ शिवजी, दखनेर के अर्जुन सिंह, विमलेश सिंह तथा अजमतगंज पंचायत के सरपंच महेंद्र प्रसाद यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।गौरतलब है कि इस महत्वपूर्ण बैठक की सूचना स्थानीय पत्रकारों को नहीं दी गई, जिससे पत्रकारों में नाराजगी देखी गई। पत्रकारों का कहना है कि जनहित से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों की जानकारी मीडिया को दी जानी चाहिए ताकि आम जनता तक सही सूचना पहुंच सके।