अंचल कार्यालय नबीनगर में जनता दरबार लगाकर विवादित मामलों का त्वरित किया जा रहा है निष्पादन- निकहत परवीन

WhatsApp Image 2026-02-27 at 2.51.13 PM

विश्वनाथ आनंद .
औरंगाबाद( बिहार)- औरंगाबाद जिला के नबीनगर अंचल कार्यालय में विवादित मामलों का निष्पादन जनता दरबार लगाकर त्वरित की जा रही है. ताकि जनता की समस्याओं को दूर किया जा सके तथा जनता की विश्वास सरकार एवं कार्यालय के प्रति बढ़ सके . उक्त बातें अंचल अधिकारी नवीनगर निकहत परवीन ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान कही. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार एवं जिला पदाधिकारी के दिशा- निर्देश के आलोक में प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार के दिन जनता दरबार लगाकर शिकायत आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु आदेश प्राप्त है. जिसके आलोक में शुक्रवार के दिन जनता दरबार लगाकर दर्जनों विवादित मामलों का निष्पादन त्वरित जांच करते हुए की गई है. वही संबंधित विभागों को त्वरित जांच कर कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि जनता दरबार में शिकायत आवेदन लेकर पहुंचने वाले लोगों को बैठने हेतु कुर्सियां एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है.

उन्होंने कहा कि तेजी से मामलों का निष्पादन किए जाने से लोगों को कार्यालय एवं प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है. मृदु स्वभाव एवं अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने वाली अंचल अधिकारी निकहत परवीन जिस प्रकार से कार्यों का निष्पादन करती है, जो काबिले तारीफ है. इनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम ही है. ऐसे तो अंचल अधिकारी निकहत परवीन अपने आप को पदाधिकारी नहीं मानते, बल्कि जनता की सेवक के रूप में काम करती हैं. यही कारण है कि मगध प्रक्षेत्र के बड़े घनी आबादी वाले अंचल कार्यालय होने के बावजूद भी समयअनुसार मामलों का त्वरित जांच कर करवाई किया जाना तथा जनता का न्याय दिलाना भी काबिले तारीफ है. यही कारण है कि नबीनगर की जनता अंचल अधिकारी निकहत परवीन को कर्मठ ,सुयोग्य पदाधिकारी के रूप में जानता एवं पहचानता है. जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान उपस्थित होकर सहयोग प्रदान करने वालों में अंचल कार्यालय लिपिक देवेंद्र कुमार, उर्दू अनुवादक सहायक सिमरन परवीन सहित अन्य कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे.