मानपुर के सहारा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कराया गया भोजन, पेश की मिसाल
DHIRAJ.
बचपन स्कूल के निदेशक ने सहारा वृद्धाश्रम में परोसा भोजन, कहा- जरूरतमंदों की सेवा ही सच्चा धर्म
गया/मानपुर: गुरुवार को मानपुर स्थित सहारा वृद्धाश्रम में ‘बचपन स्कूल’ के निदेशक विक्रम गुप्ता और उनके परिजनों द्वारा एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर आश्रम में रह रहे कई बुजुर्गों, गरीबों और असहाय लोगों को उनके हाथों से ससम्मान स्वादिष्ट भोजन कराया गया। इस पुनीत कार्य पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बचपन स्कूल के निदेशक विक्रम गुप्ता ने कहा कि समाज सेवा के कार्यों में उनकी गहरी रुचि है।
उन्होंने कहा, “मैं हमेशा यही सोचता हूं कि मुझसे जहां तक बन पड़े, मैं गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता कर सकूं। ऐसे कार्यों से जो आत्मिक संतुष्टि मिलती है, वह शब्दों में बयां नहीं की जा सकती।”इस सेवा कार्य के दौरान वृद्धाश्रम में कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से बचपन स्कूल के निदेशक के पिता बलिराम गुप्ता, उनके भाई चंदन गुप्ता, संजीत गुप्ता, अमर रंजन कुमार उर्फ छोटू, श्रीकांत सुराज और गुलशन यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने कहा कि वृद्धाश्रम में आकर और बुजुर्गों की सेवा करके उन्हें बेहद खुशी मिली है। उपस्थित लोगों ने समाज के अन्य समर्थ नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि ऐसे नेक कार्यों में सभी को मदद के लिए आगे आना चाहिए और अपना हाथ बढ़ाना चाहिए।
