बाबु जगजीवन राम की 118 जयंती धूमधाम से मनाई गई

WhatsApp Image 2025-04-05 at 9.43.25 PM

विश्वनाथ आनंद ।
महान स्वतंत्रता सेनानी, संविधान सभा के सदस्य, पूर्व उप प्रधानमंत्री सहित कई विभागों के केन्द्रीय मंत्री रहे बाबु जगजीवन राम की 118 वीं जयंती गया के स्थानीय कॉंग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में धूमधाम से मनाई गई।सर्वप्रथम स्व बाबु जगजीवन राम के चित्र पर माल्यार्पण के पाश्चात्य उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ गगन कुमार मिश्रा ने किया तथा संचालन भुवन राम ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी, शशि कांत सिन्हा, केदार प्रसाद, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह , धीरज कुमार वर्मा,रामजी मांझी, सत्येंद्र प्रसाद, लालसा देवी, प्रद्युम्न दुबे, विपिन बिहारी सिन्हा, प्रदीप शर्मा, विद्या शर्मा, युगल किशोर सिंह, धर्मेंद्र कुमार निराला राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, शिव नाथ प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, आदि ने कहा कि देश की आजादी से लेकर, संविधान निर्माण , कॉंग्रेस पार्टी की मजबूती सहित केंद्र सरकार के रेल, रक्षा, श्रम, कल्याण सहित कई विभागों के वर्षों मंत्री रहने वाले बाबु जगजीवन राम आजीवन देश तथा बिहार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिय संकल्पित रहे।

बाबु जगजीवन राम देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल से लेकर इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री काल में बेहद लोकप्रिय केन्द्रीय मंत्री रहे। इंदिरा गांधी बाबु जगजीवन राम जी को हमेशा ” बाबु जी ” कह कर ही संबोधित कराती थी।नेताओ ने कहा कि बाबु जगजीवन राम को गया से काफी लगाव रहता था तथा गया शहर ki अंतरराष्ट्रीय महत्व को देखते हुए उन्होंने यहा अपने रक्षा मंत्री के कार्यकाल में यहां सेना सेवा कोर केंद्र ( उतरी) की स्थापना कराने का काम किया था तथा उनके सुपुत्र सुरेश राम भी गया लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाने का काम किए थेनेताओ ने गया सिकडीया मोड़ पर बाबु जगजीवन राम जी का आदम कद प्रतिमा स्थापित कराने की मांग राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से किया है।