वैज्ञानिक श्री बी. नारायण जी को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नए अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई

आदरणीय वैज्ञानिक श्री बी. नारायण जी को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नए अध्यक्ष नियुक्त होने पर राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनीष पंकज मिश्रा के द्वारा हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहायह न केवल आपके जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षण है, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। रॉकेट और अंतरिक्ष यान के क्षेत्र में आपका अतुलनीय योगदान तथा आपकी विशेषज्ञता ने भारत को वैश्विक मंच पर एक सशक्त स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

आपको यह जिम्मेदारी मिलने पर विशेष शुभकामनाएं प्रेषित हैं। डॉ. मिश्रा ने अपने संदेश में कहा कि आपकी नियुक्ति इसरो की उन्नति और नवाचार की दिशा में एक नई शुरुआत है। आपकी दूरदृष्टि और नेतृत्व में भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छुएगा।आपने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जो अद्भुत उपलब्धियां हासिल की हैं, वे हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। आपकी मेहनत और समर्पण ने यह साबित कर दिया है कि सपने तभी सच होते हैं जब उन्हें साकार करने का जुनून और समर्पण हो। हम आशा करते हैं कि आपके नेतृत्व में इसरो नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और भारत को अंतरिक्ष अनुसंधान में विश्व का अग्रणी देश बनाने की दिशा में प्रगति करेगा।डॉ. मनीष पंकज मिश्रा और राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन आपके उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारियों के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त करते हैं। हमें विश्वास है कि आपका यह कार्यकाल देश के विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा। बधाई और शुभकामना देने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर आदि