गया के 08 प्रतिष्ठानों में छापामारी कर कुल 11 तिलकुट का नमूना संग्रह किया गया

MANOJ KUMAR

गया, 08, जनवरी, 2025, मकर संक्राति पर्व को ध्यान में रखते हुयें आज दिनांक 08.01.2025 रमना रोड एवं टेकारी रोड, गया के 08 प्रतिष्ठानों में छापामारी कर कुल 11 तिलकुट का नमूना संग्रह किया गया। जिसकी विवरणी निम्न प्रकार है:- 1. में० जौहरी जी तिलकुट भंडार, प्रो० हरि शंकर, पिता- श्री जौहरी जी, रमना रोड, गया के प्रतिष्ठान से गुड़ तिलकुट एवं चीनी तिलकुट का नमूना संग्रह किया गया। 2. में० जौहरी जी तिलकुट भंडार, प्रो० रामा शंकर, पिता- श्री जौहरी जी, रमना रोड, गया के प्रतिष्ठान से गुड़ तिलकुट एवं चीनी तिलकुट का नमूना संग्रह किया गया।
3. में० श्री राम तिलकुट भंडार रमना रोड, गया के प्रतिष्ठान से चीनी तिलकुट का नमूना संग्रह किया गया।
4. में० श्री गणेश हिसुआ तिलकुट भंडार रमना रोड, गया के प्रतिष्ठान से चीनी तिलकुट का नमूना संग्रह किया गया।

5. में० श्री रामचन्द्र तिलकुट भंडार,, टेकारी रोड, गया के प्रतिष्ठान से चीनी तिलकुट का नमुना संग्रह किया गया।
6. में० जय श्री राम तिलकुट भंडार, टेकारी रोड, गया के प्रतिष्ठान से चीनी तिलकुट का नमुना संग्रह किया गया।
7. में० श्री राम तिलकुट भंडार,, टेकारी रोड, गया के प्रतिष्ठान से चीनी तिलकुट का नमुना संग्रह किया गया।
8. में० प्रमोड लड्डू भंडार.. टॉवर चौक, गया के प्रतिष्ठान से चीनी तिलकुट एवं गुड़ तिलकुट का नमुना संग्रह किया गया। तथा खुले में बिक रहे तिलकुट को ढकवाया गया तथा हमेशा ढ़क कर ही बेचने का निर्देश दिया गया। तथा सभी नमूनों को जॉच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जाँच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत जॉच प्रतिवेदन के आधार पर कार्यवाई किया जायेगा।