भाजपा सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य भाजपा जिला अध्यक्ष ने एक निजी होटल में किया सदस्यता पर्व की समीक्षात्मक बैठक

विश्वनाथ आनंद ।
गया( बिहार )-भारतीय जनता पार्टी सदस्यता पर्व अभियान को गति देने के उद्देश्य से भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेमप्रकाश चिंटू सिंह की अध्यक्षता में एक निजी होटल में सदस्यता पर्व की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई .बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सदस्यता पर्व प्रवेक्षक लाल सिंह आर्य,पूर्व मंत्री सह प्रवेक्षक राणा रणधीर सिंह,सदस्यता पर्व जिला प्रभारी सह विधान पार्षद श्रीमती निवेदिता सिंह,पूर्व विधान पार्षद सह भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार सिंह,पूर्व सांसद रामजी मांझी, हरि मांझी, पूर्व विधायक श्यामदेव पासवान,जिला प्रभारी राजेश कुशवाहा उपस्थित हुए. सर्व प्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माला पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.इसके बाद राष्ट्रीय गान के साथ बैठक प्रारंभ हुई. अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रेमप्रकाश चिंटू सिंह ने कहा कि सदस्यता पर्व में जिला से एक लाख इकसठ हजार ऑन लाईन सदस्य बने.
वही ऑफ लाइन में इकतालीस हजार सदस्य बनाए गए हैं. और सक्रिय सदस्य इकतालीस सौ बने हैं. उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से घर घर जाकर भाजपा का सदस्य बनाया गया। पूर्व मंत्री श्री राणा रणधीर सिंह ने कहा कि की ग्रेट ब्रिटेन के एक अखबार द गार्डियन ने छापा की 2014 में आज़ाद भारत में पहली बार एक मज़बूत सरकार बनी उसके बाद अपने देखा कि देश कितना तेज़ी से विकास के साथ देश आगे बढ़ा रहा हैं. उन्होंने आगे कहा कि ये कार्यकर्ताओं के बल पर मोदी जी ने देश का इतिहास पिछले कुछ वर्षों में बदल दिया .देश आज दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ने वाली हैं सदस्यता पर्व प्रभारी निवेदिता सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन का चुनाव एक पर्व की तरह मनाया जा रहा हैं और इस बार चुनाव की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को तत्पर रहकर काम करना होगा और जिस मंडल में बूथ कमिटी का गठन नहीं होगा वहां मंडल अध्यक्ष का चुनाव मान्य नहीं होगा जहां बूथ कमिटी गठन होगा वहां ही मंडल का चुनाव संपन्न होगा कार्यकर्ताओं से आग्रह हैं कि जल्द से जल्द बूथ कमिटी का गठन कर सदस्यता पर्व में सक्रिय भूमिका निभाएं। मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सदस्यता पर्व प्रवेक्षक श्री लाल सिंह आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि देश से धारा 370/35A, राम मंदिर,तीन तलाक़ जैसे कुरीतियों को हटाकर देश को एक नई दिशा दी ये कार्यकर्ताओं के बल पर मोदी जी देश में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी कार्यकताओं ने त्याग,तपस्या,बलिदान,तिरस्कार,अपमान सहकार संगठन का विस्तार किया हमारे विचारधारा को जन जन तक पहुंचाया संगठन में सभी को साथ लेकर भाजपा को आगे बढ़ाने का काम करे भाजपा को आगे बढ़ाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही हैं पिछले तीन महीनों में देश में 12करोड़ सदस्य बनाकर दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने में आप लोगों का योगदान रहा हैं। आज के बैठक में बोधगया नगर परिषद की सभापति श्रीमती ललिता देवी,पूर्व जिला अध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, अजय कुमार, युगेश कुमार, अनुज कुमार जिला महामंत्री रंजन कुमार सिंह,पप्पू चंद्रवंशी, जिला मंत्री बिनोद सिंह,वंदना कुमारी,कमल सिन्हा सुधांशु मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष करुणा सिंह,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष देवानंद पासवान,अनिल सिंह,संतोष सिंह,शंभू केशरी,राजेश चौधरी,धर्मेंद्र यादव,मंडल अध्यक्ष नीरज निश्चल,डब्लू रॉय,रंजीत कुमार,अभय सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए