जिले के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत

दिवाकर तिवारी ।

महिलाओं की शिकायत अब सुनेंगी महिला अधिकारी, मोबाइल नंबर भी जारी

सासाराम। जिले के सभी 29 थानों में महिला हेल्प डेस्क की शुरूआत हो चुकी है। अब महिला अधिकारी हीं थानों में अलग से बनाए गए महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं एवं बच्चियों की समस्याओं को सुनेंगी तथा समस्याओं के निराकरण की दिशा में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित होगी। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इस आशय की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर रोहतास पुलिस हमेशा से तत्पर रही है लेकिन अब रोहतास पुलिस द्वारा जिले के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। जहां महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित प्रकरणों को सुनकर उनका तत्काल निराकरण होगा तथा हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाओं को शिक्षित व सशक्त होकर आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर थानों में शिकायत करने से परहेज करती है। जिसको देखते हुए महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत नारी सशक्तिकरण की दिशा में रोहतास पुलिस के लिए एक मिल का पत्थर साबित होगा। महिला हेल्प डेस्क का प्रभार थाने के वरीय महिला पुलिस पदाधिकारी को दिया जाएगा तथा उनकी अनुपस्थिति में थाने की दूसरी महिला पुलिस अधिकारी प्रभार संभालेंगी। एसपी ने कहा कि हेल्प डेस्क पर महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित मामलों के तत्काल निराकरण के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। जिससे उनके विरुद्ध हो रहे अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके। सभी थानों के महिला हेल्प डेस्क के नंबर भी रोहतास पुलिस द्वारा जारी कर दिए गए हैं, जिस पर महिलाएं अपना शिकायत दर्ज करा सकती हैं। उल्लेखनीय है कि जिले के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत होने से महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध हो रहे अपराधों की शिकायतों में काफी इजाफा देखने को मिलेगा तथा इसके माध्यम से भविष्य में इनके विरुद्ध हो रहे अपराधों में काफी कमी भी आएगी। हालांकि इससे पूर्व जिले के कई थानों में पहले से हीं महिला हेल्प डेस्क कार्यरत है लेकिन अब सभी थानों में इसकी शुरुआत होने से रोहतास पुलिस के साथ-साथ आम लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।

1.महिला हेल्प डेस्क सासाराम मुफस्सिल थाना-9031062170

2.महिला हेल्प डेस्क रोहतास थाना-9031062171

3.महिला हेल्प डेस्क अगरेर थाना-9031062172

4.महिला हेल्प डेस्क नटवार थाना-9031062173

5.महिला हेल्प डेस्क अकोढ़ीगोला थाना-9031062174

6.महिला हेल्प डेस्क बधैला थाना-9031062175

7.महिला हेल्प डेस्क बिक्रमगंज थाना-9031062176

8.महिला हेल्प डेस्क चेनारी थाना-9031062177

9.महिला हेल्प डेस्क चुटिया थाना-9031062178

10.महिला हेल्प डेस्क दरिहट थाना-9031062179

11.महिला हेल्प डेस्क दावथ थाना-9031062180

12.महिला हेल्प डेस्क डिहरी नगर थाना-9031062181

13.महिला हेल्प डेस्क डिहरी मु० थाना-9031062182

14.महिला हेल्प डेस्क दिनारा थाना-9031062183

15.महिला हेल्प डेस्क कच्छवॉ थाना-9031062184

16.महिला हेल्प डेस्क काराकाट थाना-9031062185

17.महिला हेल्प डेस्क करहगर थाना-9031062186

18.महिला हेल्प डेस्क कोचस थाना-9031062187

19.महिला हेल्प डेस्क महिला थाना-9031062188

20.महिला हेल्प डेस्क नासरीगंज थाना-9031062189

21.महिला हेल्प डेस्क नौहट्टा थाना-9031062190

22.महिला हेल्प डेस्क नोखा थाना-9031062191

23.महिला हेल्प डेस्क राजपुर थाना-9031062192

24.महिला हेल्प डेस्क संझौली थाना-9031062193

25.महिला हेल्प डेस्क सासाराम नगर थाना-9031062194

26.महिला हेल्प डेस्क एस०सी०/एस०टी० थाना-9031062195

27.महिला हेल्प डेस्क शिवसागर थाना-9031062196

28.महिला हेल्प डेस्क सूर्यपुरा थाना-9264193225

29.महिला हेल्प डेस्क तिलौथू थाना-9264133223

You may have missed