शिशिर कौण्डिल्य बनाए गए बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मीडिया कोऑर्डिनेटर व अशोक प्रियदर्शी को मिली सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर

विश्वनाथ आनंद ।
पटना (बिहार )- बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल ने अपने इकाई को विस्तारित करते हुए शिशिर कौण्डिल्य को बिहार प्रदेश का मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है.वहीं वर्षों से एक कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता की भांति पार्टी में काम कर रहे अशोक प्रियदर्शी को बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल ने अपना सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है.इस बाबत जानकारी देते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार ने बताया कि शिशिर कौण्डिल्य टेलीविजन मीडिया के जाने माने पत्रकार रहे हैं और पूर्व में हम(से.) के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट थे। चूंकि वो मीडिया से वर्षों तक जुड़े रहे हैं, लिहाजा ऐसे उपयुक्त व्यक्ति को कांग्रेस सेवा दल ने अपने संगठन के मीडिया संयोजन की जिम्मेदारी दी है ताकि सांगठनिक स्तर पर मजबूती के साथ ही मीडिया में भी धारदार तरीके से पार्टी के विचारधारा की अभिव्यक्ति को ताकत मिल सके। वहीं सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए अशोक प्रियदर्शी लगभग 20 वर्षों से पार्टी के अंदर अलग अलग दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं. पार्टी के विचारधारा को बहुत बेहतर तरीके से समझते हैं.

इसलिए सोशल मीडिया के जरिए मुखर होकर पार्टी के लिए ये अपनी आवाज को बुलंद करेंगे.इस मौके पर डॉक्टर संजय ने कहा कि ये दोनों ही व्यक्तित्व अपने अपने क्षेत्र के माहिर खिलाड़ी हैं. बहरहाल, इन दोनों के दायित्व संभालने से कांग्रेस सेवा दल और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के फैलाव को बल मिलेगा.इधर, नवनियुक्त दोनों नेताओं ने इसके लिए कांग्रेस सेवा दल के बिहार प्रदेश के प्रभारी मोहम्मद अफरोज खान का आभार व्यक्त करते हुए, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त किया .इस मौके पर नेताओं ने कहा कि माननीय अखिलेश बाबू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी बिहार में एक नया अध्याय लिखेगी और पूरा देश उसका साक्षी होगा.

You may have missed