मां दुर्गा पर किए गए अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा ने राजद विधायक का जलाया पुतला

दिवाकर तिवारी ।

रोहतास। डिहरी विधानसभा से राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह द्वारा आदिशक्ति मां दुर्गे पर किए गए अभद्र टिप्पणी को लेकर राजनीतिक दलों एवं आम लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। विभिन्न हिंदू संगठन सहित तमाम सनातन धर्मावलंबी लगातार बयान का विरोध करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं तथा जगह-जगह राजद विधायक का पुतला भी जलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई द्वारा भी एक जुलूस निकाला गया। जहां भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला जलाया।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने राजद विधायक से इस्तीफे की मांग करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से कई चेतावनी भी दी। भाजपा ने मांग किया कि विधायक के इस अभद्र बयान के लिए उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। अन्यथा भाजपा चुप बैठने वाली नहीं है। पुतला दहन कार्यक्रम में जिलामहामंत्री विजय सिंह, अशोक साह, विवेक सिंह, मंगलानंद पाठक, अमित कुमार टीकाधारी, डॉ.शिवनाथ चौधरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, संतोष कुमार, गुप्तेश्वर गुप्ता, बंशी सेठ, गुप्तेश्वर चंद्रवंशी, रजनीश वर्मा, मुन्ना शर्मा, सन्नी चौरसिया, सुशील सोनी, अरुण कांस्यकार, सुरेन्द्र पांडेय, रामअवधेश सिंह, मंटू पासवान, रामजी महतो, उज्जवल श्रीवास्तव, राजेश कुमार, बनारसी सोनी, संजय कुमार, सुजीत गोंड, बजरंगी कुमार, यश उपाध्याय, सन्नी श्रीवास्तव, संजय कश्यप, कपील देव चौधरी, रविशंकर कुमार, परशुराम कुमार, मनोज गुप्ता, मंटु सिंह आदि शामिल रहे।

You may have missed