महाजनसंपर्क अभियान चला कर बूथ स्तर से जनता के बीच संवाद स्थापित करे- प्रदेश उपाध्यक्ष

धीरज ।

गया।भारतीय जनता पार्टी गया जिला कार्यसमिति का बैठक गया जिला भाजपा कार्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर रसलपुर में किया गया है।इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेमप्रकाश चिंटू सिंह के द्वारा किया गया सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया है।इस बैठक में बिहार प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेमोहन शर्मा,पूर्व मंत्री सह गया शहर विधायक डॉक्टर प्रेम कुमार,औरंगाबाद सांसद सुशील सिंह, एवं जिला प्रभारी कृष्ण मोहन शर्मा उपस्थित हुए हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष राधेमोहन शर्मा के द्वारा कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा हमलोग का लक्ष्य 2024नही 2044 के लिए कार्य कर रहे हैं राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के बेमिसाल 9वां वर्ष पूरा होने पर 30मई से 30जून 2023तक राष्ट्रीय स्तर पर महाजनसंपर्क अभियान चला कर बूथ स्तर तक जनता से सीधे संवाद कर प्रधानमंत्री के कार्य को जन जन तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है ।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता इस मुहिम में शामिल होंगे।2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 22करोड़ वोट मिले थे लेकिन 2024में 3करोड़ से अधिक वोटों का लक्ष्य रखा गया है जिससे 2024में 400 प्लस लोकसभा चुनाव में सीट जीतने का लक्ष्य रखा गया है।इस अवसर जिला अध्यक्ष प्रेमप्रकाश चिंटू सिंह अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कार्यसमिति को उत्साहित करते हुए कहा कि देवदुर्लव कार्यकर्ताओं के बलबूते गया जिला संगठन पूरे बिहार में अपने कार्य के बलबूते प्रथम स्थान रहा है। जो राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम जो आया है उसे बूथ स्तर तक शानदार तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए गए कार्य को जन जन तक पहुंचा कर भाजपा का बिस्तर करते हुए प्रत्येक घर को भाजपा से जोड़ने के लिए प्रेरित करूंगा।जिला अध्यक्ष के द्वार बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव के द्वारा महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी को निंदा करते हुए कहा नारी को सम्मान करे नही तो भारतीय जनता पार्टी आंदोलन कर इन्हे बिहार सरकार के मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के लिए आंदोलन करेगी।सुरेंद्र यादव विवादास्पद टिप्पणी के लिए मशहूर है इसके पूर्व में सेना के प्रति एंव धीरेंद्र शास्त्री पीआर भी महिलाओं के प्रति गलत टिप्पणी कर महिलाओं के प्रति गलत नजरिया है अविलंब इन्हे बिहार सरकार के मंत्रिमंडल से बर्खास्त करे। मंगलवार के बैठक में पूर्व सांसद रामजी मांझी,हरी मांझी,पूर्व विधायक श्यामदेव पासवान,पूर्व जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा,जैनेंद्र कुमार,ललिता सिंह,महादेव प्रसाद जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता,अजय कुमार तन्नी,गजेंद्र दास,प्रीति सिंह,करुणा कुमारी,संफुल देवी,जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर, जिला महामंत्री गोपाल प्रसाद यादव, रंजन कुमार सिंह, पप्पू चंद्रवंशी, जिला मंत्री बिनोद सिंह,धर्मेंद्र यादव,सुधांशु मिश्रा,भुवन मोहिनी,बंदना कुमारी,नीमा देवी,राजेश सिंह,मोहम्मद मासूम,आकाश गिरी,करुणा कुमारी,देवानंद पासवान,राहुल रांजन, संतोष सिंह, ऋषि लोहानी ,,चुन्नू सिंह,महेश शर्मा,अनिल सिंह,सरयू ठाकुर, कुमार सत्यशील,भोला मिश्र मुकेश शर्मा,अशोक सिंह,अशोक भारती रामप्रवेश सिंह, साहित सभी मंडल अध्यक्ष पूर्व मंडल अध्यक्ष जिला कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित हुए हैं।जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता रौशन पटेल,अमित यादव भाजपा के सदस्यता ग्रहण के बाद मंचासीन के द्वारा अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया गया है।

You may have missed