मुवक्किल को सस्ता न्याय दिलाने अधिवक्ता भूमिका निभाएं

चंदन कुमार मिश्रा ।
शेरघाटी .जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार प्रथम ने बार एसोसिएशन शेरघाटी के शपथ समारोह में कहा कि अधिवक्ता मुवक्किल को सस्ता न्याय दिलाएं। न्याय के साथ अपना दायित्व का निर्वहन करें। संगठन में एक महिला सदस्य जरूर रखें। सबकी भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वकील दो घंटे पढ़े तो न्याय में सुविधा होगी।
बार बेंच का ताल मेल सदा अच्छा रहेगा। बार अध्यक्ष
डाक्टर गया यादव ने शपथ के बाद अपने संबोधन में कहा कि बार के समग्र विकास के लिए प्रयत्न करूंगा। बार के समस्याओं का विधि सम्मत समाधान करूंगा। अपनी जिम्मेवारी सजगता के साथ निभाऊंगा। अधिवक्ताओं का साहयोग से शेरघाटी बार को आगे बढ़ाऊंगा। बार में पुस्तकालय को समृद्ध का प्रयास होगा।अधिवक्ता को बैठने के लिए संसाधन का विस्तार किया जाएगा। शौचालय, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था होगी। सचिव श्रीकांत सिंह ने कहा कि चौथी बार हमें अधिवक्ता साथियों ने जिम्मेवारी सौंपी है। हम उनके विश्वास पर एक बार फिर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। बार के विकाश में अपना योगदान करता रहुंगा। संचालन पूर्व अध्यक्ष गोपाल शरण सिंह ने किया। कार्यक्रम में शामिल सभी न्यायधीशों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम विमलेन्दु कुमार एवं द्वितीय अनुमण्डल न्यायिक दण्डाधिकारी रंजय कुमार एस० डी० जे० एम राकेश रंज, मुन्सिफ मो० अफजल आलम, प्रथम श्रेणी दण्डाधिकारी सुजीत वाजपेयी, अनुप रावत, कुमार शुभम, शारिम हैदर, कमलेश कुमार सिंह एवं सुनिल कुमार सिंह, लोक अभियोजक डी० एस० पी० गुप्ता आदि मौजुद रहे।
इन लोगों ने लिया शपथ
संयुत सचिव मुरारी ठाकुर, बलवंत कुमार, उपाध्यक्ष नीरज कश्यप, जितेंद्र सिंह, श्रीकांत प्रसाद, सहायक सचिव शिव शेखर, अनील कुमार, कोषाध्यक्ष अनुग्रह नारायण सिंह, अंकेक्ष्क अरुण कुमार सिंह, कार्यकारिणी कृपा शंकर, श्याम पाठक, चंदन कुमार, शंकर कुमार, मुकेश सिंह।