अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काको नगर इकाई का पुनर्गठन किया गया

रजनीश कुमार ।

जहानाबाद काको दुर्गा स्थान के परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काको नगर इकाई का पुनर्गठन किया गया जिसमें नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष जयन्त कुमार, नगर मंत्री रौशन को बनाया गया जिस में नगर उपाध्यक्ष अमित रंजन ,नगर सह मंत्री मंयक कुमार ,गुंजन कुमार , चुन्नू कुमार एवं श्याम कुमार को बनाए गए। वही नगर सेवार्थ विद्यार्थी अजय कुमार एवं एस एफ डी प्रमुख विश्वजीत कुमार, खेल कूद प्रमुख धर्मेंद्र कुमार एवं अभिषेक राज एव सोशल मीडिया प्रमुख शिवा केशरी एवं अभिषेक चंद्रवंशी को बनाया गया। जिसमें जिला संयोजक गोपाल शर्मा ने पुरानी इकाई को भंग करते हुए नई कॉलेज ईकाई की घोषणा की। वहीं मौजूद जहानाबाद नगर सह मंत्री विष्णु शंकर ने बताया कि विद्यार्थी परिषद ने सर्वप्रथम परमाणु शक्ति बनाने की मांग की थीं। व्यक्ति निर्माण से राष्ट्रीय पुनर्निर्माण करने हेतु अभाविप की स्थापना हुई। वही महजूद जहानाबाद नगर अध्यक्ष प्रो पंकज कुमार ने बताया कि विविधता में एकता ह एबीवीपी की विशेषता है। उन्होंने यह भी कहा की विद्यार्थी परिषद में इलेक्शन नहीं सिलेक्शन होता है। इसी सिद्धांत पर विद्यार्थी परिषद विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन है विद्यार्थी परिषद के मुख्य उद्देश्य राष्ट पुनर्निर्माण हैं। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करती है अभाविप , सदैव छात्र हित राष्ट्र हित समाज हित के लिए कार्य करती है। ज्ञान शील एकता परिषद की विशेषता यहीं सिद्धांत पर कार्य है। कार्यक्रम में सचिन कुमार ,पंकज कुमार , अमित कुमार ,रौशन वर्मा,अमन कुमार ,मोहित कुमार ओम प्रकाश ,शुभम कुमार, इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।