यज्ञ से सनातन धर्म को शक्ति मिलती है- स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज

विश्वनाथ आनंद ।
टिकारी( बिहार )-टिकारी माँ तारा नगरी केसपा में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के चतुर्थ दिन सुबह की पहली किरण के साथ यज्ञशाला में प्रभातफेरी करने वाले श्रद्धालु पंक्ति में लग जाते है। प्रभातभैरी के उपरांत श्रद्धालुगण माँ तारा देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे है। मंदिर परिसर में कई अस्थाई दुकानें सजी हुई है। आज कई लोगों ने स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज से दीक्षांत ग्रहण किया एवं जीवन में धर्म के मार्ग पर चलने पर संकल्प लिया। दोपहर में रामायणी बाबा द्वारा भक्तों को श्री राम कथा सुनाई गई। भगवान श्री राम का जीवन नर से नारायण बनने के कहानी है। भगवान राम ने बाल्यकाल से जीवन के उच्च आदर्श को स्थापित किया। संध्या काल में साध्वी शिखेश्वरी देवी द्वारा भक्तों को भागवत कथा सुनाई जाती है । साध्वी ने एक प्रसंग के माध्यम से मां की ममता का बखान किया। जब अश्वत्थामा ने पांडव के पांचो पुत्रों की हत्या कर दी थी, तब क्रोध में अर्जुन ने अश्वत्थामा का वध करने का संकल्प लिया, तब द्रौपदी ने अर्जुन को रोक लिया और कहां की आज जिस पीड़ा से मैं गुजर रही हूं, मैं नहीं चाहती कि उस पीड़ा से आपके गुरु माता गौतमी को गुजरना पड़े, इसलिए आप अश्वत्थामा का वध नहीं करें। महायज्ञ में सभी आगंतुकों के लिए भंडारा का प्रबंध सेवा निवृत प्राचार्य एवं यज्ञ समिति के अध्यक्ष कामता शर्मा के द्वारा किया जा रहा है। सभी श्रद्धालु कामता शर्मा को साधुवाद दे रहे हैं।
पूरा दिन स्वामी जी आर्शीवाद प्राप्त करने में लोग दूर – दूर से आते रहे। संध्या सात बजे से स्वामी जी महाराज द्वारा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की कथा सुनाई गई। स्वामी जी ने बताया कि सभी मनुष्य को वैष्णव संस्कार ग्रहण करने चाहिए। वैष्णव संस्कार मनुष्य के अंदर मानवता का भाव पैदा करता है। हमें अपने जीवन काल में एक-एक कर अपनी सभी आदतों का त्याग करना चाहिए, ताकि धरती छोड़ते वक्त हमें किसी प्रकार का संताप नहीं रहे। यज्ञ से सनातन धर्म को शक्ति मिलती है, एवं जहां तक यज्ञ के प्रवचन की आवाज जाती है, वह भूमि पवित्र हो जाती है। यज्ञ का हर काम महान होता है, इसलिए हमें यज्ञ में अपनी सहभागिता अवश्य सुनिश्चित करनी चाहिए। सभी ग्रामीण इस यज्ञ में अपनी सहभागिता देने के लिए तत्पर है। यज्ञ परिसर में जात-पात की दीवार समाप्त हो चुकी है। सभी जाति के लोग एक साथ बैठकर धर्म गुरु का प्रवचन सुन रहे है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार, पूर्व जिला परिषद सत्येंद्र नारायण सहित कई श्रद्धालुओं ने स्वामी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस यज्ञ को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष कामता शर्मा, कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा, हिमांशु शेखर, अमिताभ कुमार, प्रमोद कुमार, मुन्ना शर्मा, विक्रम कुमार, सुमन कुमार, गौरव कुमार, रणविजय शर्मा सहित कई लोग कार्य कर रहे है।