स्वर्ग से सुंदर भारत की भूमि – स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज

विश्वनाथ आनंद ।
टिकारी( बिहार )- टिकारी माँ तारा नगरी केसपा में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के तृतीय दिन सुबह की पहली किरण के साथ यज्ञशाला में प्रभातफेरी करने वाले श्रद्धालु पंक्ति में लग जाते है। प्रभातभैरी के उपरांत श्रद्धालु गण माँ तारा देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे है। भक्तों की उमड़ती भीड़ का लाभअसामाजिक तत्व उठा रहे है, एवं महिलाओं से चैन छीनने की घटना लगातार घटित हो रही है। आज सुबह एक महिला का मंदिर के गर्भगृह में चैन गायब हो गया। धार्मिक आयोजन में महिलाओं की भीड़ अधिक रहती है, इसलिए प्रशासन को महिला पुलिस की व्यवस्था करनी चाहिए। आज कई लोगों ने स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज से दीक्षांत ग्रहण किया एवं जीवन में धर्म के मार्ग पर चलने पर संकल्प लिया। आचार्य द्वारा वेदी पूजन का कार्य संपन्न किया गया। दोपहर में रामायणी बाबा द्वारा भक्तों को श्री राम कथा सुनाई गई। भगवान श्री राम का जीवन नर से नारायण बनने के कहानी है। भगवान राम ने बाल्यकाल से जीवन के उच्च आदर्श को स्थापित किया। संध्या काल में साध्वी शिखेश्वरी देवी द्वारा भक्तों को भागवत कथा सुनाई जाती है ।
दोपहर में सभी आगंतुकों को जलपान की व्यवस्था किया गया है। पूरा दिन स्वामी जी आर्शीवाद प्राप्त करने में लोग दूर – दूर से आते रहे। संध्या सात बजे से स्वामी जी महाराज द्वारा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की कथा सुनाई गई। स्वामी जी ने बताया कि भारत की धरती स्वर्ग से भी सुंदर है,इसीलिए जब भी भारत की पवित्र भूमि पर अधर्म का राज बढ़ा है,तब भगवान न मानव रूप में अवतार लेकर दुष्टों का संहार किया है। हमें अपनी मातृभूमि की पवित्रता को बनाए रखनी चाहिए। धर्मगुरु ने बताया कि तामसी कार्य का फल हमेशा तामसी ही होता है। एक सदाचारी पुत्र अपने पूर्वजों का उद्धार कर देता है। बच्चों में बाल्यकाल से ही सदाचार के गुण विकसित करने चाहिए। इस महायज्ञ में लोगों को एक साथ रामायण और भागवत कथा का आनंद मिल रहा है। सभी ग्रामीण इस यज्ञ में अपनी सहभागिता देने के लिए तत्पर है। यज्ञ परिसर में जात-पात की दीवार समाप्त हो चुकी है। सभी जाति के लोग एक साथ बैठकर धर्म गुरु का प्रवचन सुन रहे है। इस यज्ञ को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष कामता शर्मा, कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा, हिमांशु शेखर, अमिताभ कुमार, प्रमोद कुमार, मुन्ना शर्मा, विक्रम कुमार, सुमन कुमार सहित कई लोग कार्य कर रहे है।