बिहार में डीके बॉस भ्रष्टाचार के बेनिफिशियली हैं डीके बॉस टैक्स वसूली में लगे हैं- तेजस्वी यादव

मनोज कुमार ।

नेता विपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन संवाद कार्यक्रम के तहत गया पहुंचे। इस अवसर पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा प्रगति यात्रा डी के बोस असली सुपर बॉस है वही भ्रष्टाचार के बेनिफिसियली हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चेहरा आगे कर कुछ लोग लूट रहे हैं हमारे पास इसका पुख्ता सबूत है। कैसे यह खेल हो रहा है, डीके बॉस कैसे वसूली हो रहा है।

डीके टैक्स कैसे लग रहा है इसके बारे में जल्द ही सबके सामने बोलेंगे उन्होंने कहा प्रगति यात्रा में दो अरब 25 करोड़ 75 लाख रुपए खर्च हुए हैं लेकिन, प्रगति यात्रा नहीं यह दुर्गति यात्रा है। वे रिटायर्ड अधिकारियों को लेकर घूम रहे हैं,पैसे जो है अधिकारियों की लूट की छूट की यात्रा है। विशेष राज की चर्चा कहीं नहीं होती। नीतीश कुमार के पास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कोई विजन नहीं है, कोई ब्लूप्रिंट नहीं है,नीतीश कुमार अब थके हुए हैं। बिहार भ्रष्टाचार का गंगोत्री हो गया है।