पेपर लेस निबंधन प्रणाली के विरोध में दस्तावेज नवीसों ने किया निबंधन कार्यालय में प्रदर्शन

चंद्रमोहन चौधरी.

बिक्रमगंज। बिक्रमगंज निबंधन कार्यालय में पेपर लेस निबंधन प्रणाली के विरोध में दस्तावेज लेखकों ने प्रदर्शन किया और काला बिल्ला लगाकर निबंधन कार्य किया। बिहार दस्तावेज नवीस महासंघ के आह्वान पर शुक्रवार को दस्तावेज नवीसों ने काला बिल्ला लगाकर निबंधन कार्यालय के सामने पेपर लेस निबंधन प्रणाली वापस लेने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया व नारेबाजी की। दस्तावेज लेखकों ने पूरे दिन काला बिल्ला लगाकर विरोध करते हुए कार्य किया। महासंघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सह शाखा सचिव रामाकांत भारती ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि पेपर लेस निबंधन प्रणाली में दस्तावेज लेखको की भूमिका स्पष्ट नहीं है। प्रदर्शन में अखिलेश कुमार सिन्हा, शम्भू प्रसाद सिन्हा, राम बिहारी सिंह, राधा मुनि सिंह, मुंद्रिका सिंह, अरुण कुमार, राजेन्द्र सिंह, लालधारी सिंह, कृष्णा सिंह सहित कई दस्तावेज लेखक, प्रशिक्षु और निबंधन कार्य से जुड़े लोगों ने भाग लिया।