2025 के अवसर पर पूजा-अर्चना कर सभी देशवासियों के कल्याण और भारत के सतत विकास के लिए प्रार्थना की

नव वर्ष 2025 के आगमन पर , भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के सह प्रभारी, डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने भाजपा नेताओं के साथ नववर्ष 2025 के अवसर पर पूजा-अर्चना कर सभी देशवासियों के कल्याण और भारत के सतत विकास के लिए प्रार्थना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व को विकास की गंगोत्री बताते हुए उनके प्रेरणादायक व्यक्तित्व की प्रशंसा की।डॉ. मिश्रा ने गया जी के ऐतिहासिक महत्व और इसके विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु और भगवान बुद्ध की भूमि गया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने के लिए कई विकास योजनाओं पर काम हो रहा है।
गया विष्णु कॉरिडोर और बुद्ध कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देंगी बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सांस्कृतिक विकास में भी योगदान देंगी।उन्होंने कहा कि गया का रेलवे स्टेशन भी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और परिवहन सुविधा में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। इसके अलावा, भारत सरकार और बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं, जैसे कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, सड़क निर्माण, और रोजगार सृजन कार्यक्रम, से गया और पूरे क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा रहा है। जनता से अपील की कि वे सरकार की विकास योजनाओं का समर्थन मैं सहयोग करें और एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गयाजी का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के दृष्टिकोण का साकार रूप है। नववर्ष पर यह संदेश पूरे देश को प्रेरित करता है। नव वर्ष के बधाई शुभकामनाएं देने वालों में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता राणा रणजीत सिंह संतोष ठाकुर मंटू कुमार बबलू गुप्ता महेश यादव कुंदन सिंह।