राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता सम्मेलन में महागठबन्धन सरकार के उद्योग मंत्री समीर महा सेठ केंद्र सरकार पर जमकर बरसे

मनोज कुमार,

गया। राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता सम्मेलन में महागठबन्धन सरकार के उद्योग मंत्री समीर महा सेठ केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि केंद्र सरकार के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं है। वह मंदिर में उलझा कर जनता को गुमराह कर रही है। केंद्र सरकार नहीं चाहती है कि बिहार बढ़े। वह सिर्फ गुजरात के विकास में जुटी है। गुजरात के अलावा केंद्र को कुछ और नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता चाहती है कि बिहार बढ़े तभी देश आगे बढ़ेगा। यही नहीं उन्होंने कहा बिहार में महागठबन्धन की सरकार ने जाति गणना कराने लगी तो केंद्र सरकार को नागवार गुजरने लगा। उद्योग के मसले पर महासेठ ने कहा कि बीते महीने उद्योगपतियों बुलाया गया तो केंद्र को परेशानी होने लगी। उन्होंने कहा कि आगे भी हम उद्योग के विकास के लिए उद्योगपतियों को बुलाएंगे और वे करोड़ो में यहां इन्वेस्ट करेंगे।

इस कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने अपनी बातें रखीं। साथ ही उन्हें पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा राजेडी क्या चाहती है और जनता के बीच अपनी उपलब्धियों को कैसे पहुंचाना है। इस बात की जानकारी दी गई। इसके अलावा उन्हें बताया गया कि कैसे केंद्र सरकार बिहार के साथ अनदेखी कर रही है।.

You may have missed