फतेहपुर प्रखण्ड की भागीदारी कर्पूरी चर्चा में सर्वाधिक होगी

धीरज ।

गया। कठौतिया केवाल पंचायत के बगइ ग्राम में बैठक की गई है।इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार ने की। बोधगया विधानसभा में जननायक कर्पूरी चर्चा 16 दिसम्बर, 23 को होगी। अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जनता दल यू के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि जननायक कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम में जहानाबाद के सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी विधान पार्षद गुलाम गौस, जनता दल यू के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमिला प्रजापति के अलावा कई नेता गण भाग लेगें। कुमार ने बताया कि जननायक कर्पूरी चर्चा में फतेहपुर प्रखण्ड के कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित करना है। कुमार ने बताया कि हर घर पर्चा पहुंचा करके कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अवश्य ले।
इस बैठक में रण विजय कुमार, असलम अंसारी, सीमा गुप्ता, पप्पू मालाकार, मो मिनहाज़, अशोक सिंह, अरबिंद कुमार, मो वसीमुद्दीन, राजकुमार मिस्त्री व अन्य है।

You may have missed