जिले में बीजेपी द्वारा धिक्कार मार्च के लिए बैठक

गजेंद्र सिंह ।

शिवहर—- जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला शिवहर के जिला अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने धिक्कार मार्च को लेकर के अहम बैठक की है। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला शाखा शिवहर के जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 10 अगस्त 2023 को प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार धिक्कार दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इस बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष 10 अगस्त को बिहार में पलटू नाम से प्रसिद्ध नीतीश कुमार की महागठबंधन की सरकार बनी थी और बिहार के आम जनता के निर्णय के विरुद्ध यह सरकार बनी और पुणः बिहार जंगलराज के हाथों में चली गई। इस दिन को और तारीख को भाजपा नहीं भुला सकती इस दिन को भाजपा के द्वारा धिक्कार दिवस मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम कार्यक्रम की सफलता के लिए 5 सदस्य कमेटी का निर्माण किया गया इस कमेटी में जिला महामंत्री बजरंगी सिंह ,जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ,भास्कर रवि, आदित्य कुमार और कुणाल कुमार को शामिल किया गया ।साथ ही यह निर्णय लिया गया की 10 अगस्त को दिन के 11:00 बजे से भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शिवहर के सिनेमा हॉल चौक से मुख्य मार्ग होते हुए जिला समाहरणालय तक धिक्कार मार्च निकाला जाएगा। जिसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे एवं जिला पदाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपेंगे बैठक में शिवहर नगर वार्ड संख्या 10 के वार्ड पार्षद आदित्य कुमार ने भाजपा की सदस्यता ली भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज सिंह ने उन्हें अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया। बैठक को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पांडे ,जिला महामंत्री विनय कुमार सिंह ने बैठक को संबोधित किया इस बैठक में निम्न पदाधिकारी ने भाग लिया जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष नितेश कुमार सिंह, महामंत्री बजरंगी सिंह ,महामंत्री शत्रुघन कुमार ,उपाध्यक्ष कुणाल कुमार, उपाध्यक्ष रवि भास्कर , जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार ,आनंद कुमार पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पांडे ,जिला महामंत्री विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

You may have missed