पैक्स अध्यक्ष की हृदय गति रुकने से मौत, परिवार में शोक

दिवाकर तिवारी ।

रोहतास। जिले के कोचस प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नरवर पंचायत के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष महावीर सिंह की हृदय गति रुकने के कारण मौत हो गई है। मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर है वहीं स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों का उनके पैतृक निवास स्थल पर जमावड़ा लगा है। बताया जाता है कि पैक्स अध्यक्ष महावीर सिंह खाना खाकर रात्रि में विश्राम कर रहे थे। तभी अचानक उनकी हृदय गति रुक गई और उनकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी तब हुई जब उनके पुत्र सुबह में अपने पिता को जगाने के लिए बेड रूम में गए। उन्होंने देखा कि उनके पिता का शरीर शांत पड़ा हुआ है। इसके बाद उनकी पत्नी ने जब उन्हें देखा तो जोर-जोर से रोने लगी। रोने की आवाज सुन आसपास के लोग भी फौरन पैक्स अध्यक्ष के घर पहुंचे तथा इलाज के लिए अध्यक्ष को आनन फानन मे कोचस पीएससी ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद उनके घर तथा नरवर पंचायत के ग्रामीणों मे शोक की लहर दौड़ पड़ी है। लोग उनके घर जाकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। शोक संवेदना ब्यक्त करने वालों मे पूर्व जिला परिषद मुन्ना पासवान, सोनू शर्मा, बिट्टू सिंह, रविंद्र पाठक, शिक्षक विजय कुमार पिंटू यादव, सहित अन्य समर्थक शामिल हैं।

You may have missed