बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाई ने बहनोई को उतारा मौत के घाट, परिजनों में मचा कोहराम

रजनीश कुमार ।

जहानाबाद:-बिहार में प्रेम प्रसंग के कई मामले सामने आता है। अक्सर इन मामलों में परिजनों की नाराजगी भी सामने आती रहती है। ऐसा ही एक मामला जहानाबाद से सामने आया है। जहां बहन के प्रेम विवाह करने से नराज भाई ने अपने बहनोई पर गोली चला दी है। वहीं इस घटना में बहनाई गंभीर रुप से घायल हो गया है। वहीं सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

दरअसल, बहन द्वारा प्रेम विवाह किए जाने से नाराज शख्स ने अपने बहनोई पर गोली चला दी। सुनियोजित योजना के तहत आरोपी मसौढ़ी के पास महदीपुर पहुंचा और बहनोई पर गोली चला दी। इतना ही नहीं बहन के ससुरालियों के साथ भी आरोपी द्वारा गाली गलौज की गई।बताया जा रहा कि, गोलीबारी की आवाज सुनकर जबतक आस-पास के लोग कुछ समझ पाते, तबतक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। गोलीबारी में घायल हुए शख्स को अरुण कुमार को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जहानाबाद बिहार में प्रेम प्रसंग के कई मामले सामने आता है। अक्सर इन मामलों में परिजनों की नाराजगी भी सामने आती रहती है। ऐसा ही एक मामला जहानाबाद से सामने आया है। जहां बहन के प्रेम विवाह करने से नराज भाई ने अपने बहनोई पर गोली चला दी है। वहीं इस घटना में बहनाई गंभीर रुप से घायल हो गया है। वहीं सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।जानकारी के मुताबिक, काको थाना क्षेत्र के लालसे बिगहा निवासी अरुण कुमार और आरा जिला की रहने वाली कविता कुमारी ने कुछ दिन पहले प्रेम विवाह कर लिया था और इसी बात को लेकर उसका भाई नाराज चल रहा था। आज जब पूजा अपने पति और ससुराल वालों के साथ पटना जा रही थी तभी मसौर्ही से पहले महदी बिगहा के पास पूजा के भाई ने हमला कर दिया। 3 गोली चलाई जिसमें दो अरुण के सर में लगी।वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद जहानाबाद टाउन थाने की पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी और उसके साथी बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है।