मुख्यमंत्री की विपक्षी एकजुटता से घबराहट में हैं विपक्षीः कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा

e95bc694-f61b-4e34-8ed3-54b69b29c408

मनोज कुमार ।

गयाः देश की राजनीति को नई दिशा देने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगाता विपक्षी एकजुटता के लिए काम कर रहे हैं। इसमें इनको पूरा समर्थन भी मिल रहा है। बिहार जैसे ड्राई प्रदेश को हरित व स्वावलंबी प्रदेश बनाकर पूरी दुनिया के समक्ष एक उदाहरण करने वाले बिहार के प्रणेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के लिए विकास का एक लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। जो विकास करेगा वही देश की सत्ता को संभालेगा। ये बातें युवा जदयू के प्रदेश सचिव कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने कही। उन्होंने आगे कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। जातिगत, धार्मिक उन्माद के पचड़े में देश की जनता न पड़े और भारत विकसित होकर विश्वगुरु बने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काम कर रहे हैं।
कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने मुख्यमंत्री की विपक्षी एकजुटता पर कहा कि मुख्यमंत्री पद या कुर्सी के लिए नहीं बल्कि देश की जनता के हक औऱ हकूक के लिए लड़ाई लड़ने के लिए निकल पड़े हैं। देश के अब तक 18 दलों का उन्हें समर्थन मिल चुका है, जहां राज्य सरकार अपने बूते पर चलायी जा रही हैं। उनलोगों ने नीतीश कुमार के साथ आने का न्योता स्वीकार कर सहयोग भी करने लगे हैं। अगर इसी तरह नीतीश कुमार के विकास मॉडल, सामाजिक परिवर्तन मॉडल, महिला-पुरुष साथ कदम ताल करें जैसी मॉडल को अपनाएगी तो भारत एकबार फिर से दुनिया की नजर में सोने की चिड़िया की तरह जाना जाएगा। नीतीश कुमार की विपक्षी एकजुटता से सत्तारुढ़ दल काफी घबराहट में है। उसे लग रहा है कि कहीं न कहीं से नीतीश कुमार कार्य करने के लिए जाने जाते हैं। साफ सुथरी छवि के साथ विकास जिनका मुद्दा हो उनसे किसी भी विपक्षी का घबराना लाजिमी है।

You may have missed