घर की छत गिरने से दर्जनभर महिलाएं घायल

दिवाकर तिवारी ।

सासाराम। स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के गजराढ़ मोहल्ले में रविवार को एक घर की छत गिरने से लगभग दर्जनभर महिलाएं घायल हो गई हैं। हालांकि इस घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि गजराढ़ मोहल्ला स्थित गुड्डू सिंह के घर की छत पर बैठकर काफी संख्या में महिलाएं शिव चर्चा कर रही थी। इसी दौरान अचानक घर की पुरानी छत धराशाई हो गई। जिसमें दबकर दर्जनभर महिलाएं घायल हो गई। फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में सभी घायलों का इलाज चल रहा है तथा सभी खतरे से बाहर बताए जाते हैं। बता दें कि घर की छत काफी पुरानी व कमजोर थी तथा शिव चर्चा के दौरान महिलाएं नाच गान कर रही थी। जिसके कारण घर की छत अचानक से टूट गई।

You may have missed