जदयू गया का विस्तार करते हुए 22 पदाधिकारी,10 सचिव, 1 प्रवक्ता,19 सदस्य,17 विशिष्ट आमंत्रित सदस्य बनाए गए

मनोज कुमार ।

महानगर जदयू गया का विस्तार करते हुए 22 पदाधिकारी,10 सचिव, 1 प्रवक्ता,19 सदस्य,17 विशिष्ट आमंत्रित सदस्य बनाए गए। नई कमेटी में समता पार्टी स्थापना काल से लेकर युवाओं व महिलाओं को जवाबदेही दी गई है। जिलाध्यक्ष महानगर जदयू गया श्री राजू बरनवाल जी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा जी का अनुमोदन मिलने के बाद कमेटी की घोषणा की गई। श्री राजू बरनवाल जी ने कहा कि संगठन में पुराने अनुभवी लोगों को शामिल करने से आने वाले दिनों में मजबूती मिलेगी। गया लोकसभा के लोकप्रिय सांसद श्री विजय कुमार मांझी जी, पूर्व मंत्री अभिराम शर्मा जी,पूर्व विधायक कृष्णनंदन यादव जी,जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री द्वारिका प्रसाद जी , सहित जदयू के वरिष्ठ सम्मानित साथियों ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी है।
इनको मिली जवाबदेही——-

उपाध्यक्ष पद पर वरीय नेता अमरनाथ धोकड़ी, अनुज वर्मा, अभिमन्यु सिंह बौद्ध, अर्जुन राम, सुषमा वर्णवाल, प्रभात राऊत, अजय कुमार सिंह, निर्भय सिंह, सुनील कुमार अधिवक्ता, दुलारी देवी, राजू कसेरा, श्याम प्यारे मेहता, मोहम्मद शाकिर, महेंद्र वर्णवाल, मोहम्मद वसीम अंसारी, दुलारचंद भारती,जूली मेहता, राजीव नारायण अधिवक्ता, संजय प्रसाद अधिवक्ता, अमरेंद्र कुमार दिवाकर जी
को मनोनीत किया गया है। सचिव पद पर आदित्य कुमार, महेंद्र कुमार, मोहम्मद जमालुद्दीन, कन्हैया लाल धोकड़ी, रंजीत पासवान, सूर्यकांत उर्फ हेबलू पाण्डेय, अमर चंद्रवंशी, आकाश चंद्रवंशी, मोहन पटेल, मोहम्मद जमील अली हसन जी हुए हैैं। प्रवक्ता के रूप में अखिलेंद्र कुमार अधिवक्ता जी हुए। वहीं, कार्यकारणी सदस्य की जवाबदेही अरविंद चरण प्रियदर्शी, शंकर भदानी, राकेश अग्रवाल, मधेशर सिंह, नरेश प्रसाद, संजू देवी, पूर्व पार्षद आनंद कुमार, राजू प्रसाद, लक्ष्मण वर्णवाल, रामानंद यादव, जितेंद्र गुप्ता, ललन प्रजापति, दीपक कुशवाहा, छोटू गुप्ता, ओमप्रकाश कुशवाहा, दीपक नटराजन, अनिल पटेल, अजीत कुमार जैन, लालजी प्रसाद जी को दी गई है, साथ ही विशिष्ट आमंत्रित सदस्यों में सांसद महोदय विजय कुमार मांझी, पूर्व विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह, पूर्व विधान पार्षद रोजिना नाजिश, पूर्व मंत्री अभिराम शर्मा, पूर्व मंत्री विनोद कुमार यादव, पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी, पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह, पूर्व विधायक अजय पासवान, पूर्व विधायक कृष्ण नंदन यादव, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, विधान परिषद डॉ अफाक अहमद ख़ां, वरिष्ठ जदयू नेता डॉ अरविंद सिंह, मौलाना उमर नूरानी, मोहम्मद शौकत अली, पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारका प्रसाद, वरिष्ठ जदयू नेता मुनेश्वर सिंह, मुस्तकीम रंगरेज जी को कार्यभार दी गई है।

You may have missed