विश्व ब्राह्मण संघ प्रतिनिधिमंडल ने ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठन करने की कि मांग

विश्वनाथ आनंद ।
गया( बिहार/ झारखंड)- विश्व ब्राह्मण संघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से मिलकर झारखंड राज्य में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन करने की मांग किया है . उक्त जानकारी संस्था के जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा एवं श्याम शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए संयुक्त रूप से कहें . उन्होंने आगे कहा कि विश्व ब्राह्मण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष केसी पांडे ने भी प्रेसवार्ता कर झारखंड सरकार से ब्राह्मण कल्याण कारपोरेशन आयोग का गठन करने की मांग कर चुके हैं . उन्होंने संयुक्त रूप से कहा है कि राज्यसभा सांसद एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने विश्व ब्राह्मण संघ की मांगों को जायज मानते हुए झारखंड सरकार को ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन करने का समर्थन किया है . उन्होंने आगे कहा कि कोरोना महामारी के दौरान ब्राह्मण वर्ग के लोगों को पूजा-पाठ शादी विवाह यज्ञ कर्मकांड जैसी कार्य पूरी तरह से ठप हो चुका था जिसके कारण ब्राह्मण समाज परिवारों के बीच आर्थिक संकट मंडराने लगा है . उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्र निर्माण में ब्राह्मणों का बहुत बड़ा योगदान है ,ऐसी स्थिति में झारखंड सरकार को ब्राह्मणों की स्थिति को देखते हुए ब्राह्मण कल्याण कारपोरेशन आयोग का गठन कर देनी चाहिए . उन्होंने आगे कहा कि भगवान परशुराम की जन्मोत्सव पर विश्व ब्राह्मण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष केसी पांडे ने पहुंचे थे . उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झारखंड सरकार से मिलकर झारखंड राज्य में ब्राह्मण कल्याण कारपोरेशन आयोग का गठन करने के लिए आग्रह किया है . जिस पर झारखंड सरकार ने ब्राह्मण कल्याण कारपोरेशन आयोग का गठन करने का भरोसा दिया है . उन्होंने आगे कहा कि 8 राज्यों में ब्राह्मण कल्याण कारपोरेशन आयोग का गठन किया जा चुका है . इसी भरोसा के साथ विश्व ब्राह्मण संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यसभा सांसद एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से भेंटवार्ता किया . भेंट वार्ता के दौरान शिबू सोरेन ब्राह्मणों की मांग जायज मानते हुए समर्थन किया है . प्रतिनिधिमंडल में उपस्थित होने वालों में विश्व ब्राह्मण संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजीव पांडे ,झारखंड प्रदेश मुख्य महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा, नवीन पाठक संरक्षक, विजय पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित थे .

You may have missed